देश को स्वतंत्र कराने नेहरू ने झेलीं जेल यातना ,नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसबके श्रद्धासुमन

मोहन शर्मा म्याना की खबर

देश को स्वतंत्र कराने नेहरू ने झेलीं जेल यातना ,नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसबके श्रद्धासुमन

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की 60वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता नेहरू पार्क में एकत्रित हुए। सभी ने पं. नेहरू का स्मरण करते हुए उन्हें देश की उन्नति की आधारशिला रखने वाला प्रधानमंत्री बताया।

 कार्यक्रम में सबसे पहले पं. जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहाकि पं. जवाहरलाल नेहरू ने विदेशों में अपनी शिक्षा ग्रहण की। लेकिन जब वह भारत लौटे तो विदेशियों द्वारा देशवासियों को दी जा रही यातनाओं से मुक्ति दिलाने के लिए आजादी के आंदोलन में कूंद पड़े। पं. नेहरू ने स्वतंत्रता आंदोलन में सहभागी रहते हुए कई बार जेल की यातनाएं भी झेलीं। इसके बाद प्रधानमंत्री बनते ही उन्होंने देश की उन्नति और औद्योगिक विकास की आधारशिला रखी। इस मौके पर उपस्थित बमौरी विधायक इंजी. ऋषि अग्रवाल ने भी देश के विकास में पं. जवाहरलाल नेहरू का योगदान अविस्मरणीय बताया। अग्रवाल के मुताबिक जिस समय नेहरू पीएम बने तक भारत में सुई तक नहीं बनती थी। लेकिन पं. नेहरू ने अपनी इच्छाशक्ति ने भारत को आधुनिकीकरण के मार्ग पर प्रशस्त किया। उनके कार्यकाल में ही डीआरडीओ जैसे अनुसंधान केंद्र, आईआईएम, आईआईटी जैसे शैक्षणिक संस्थान और एम्स जैसे चिकित्सा संसाधनों की नींव रखी गई। जब-जब देश के विकास की बात होगी, पं. नेहरू का योगदान सर्वप्रथम स्मरणीय रहेगा।

इस अवसर पर बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल, विश्वनाथ तिवारी, हरिशंकर विजयवर्गीय, रजनीश शर्मा,राजेन्द्र तिवारी, माधो महाराज, आलोक नायक, पंकज कनेरिया, रतिराम धाकड़, रमेश सेंडो, हर्ष मेर, गोपाल शर्मा, रणवीर कुशवाह, राजू जाटव पार्षद, महेश कुशवाह पार्षद, तरुण सेन पार्षद, हलीम भाई पार्षद, धर्मवीर सिंह ढिल्लों, महेंद्र त्रिवेदी, कैलाश यादव ,सीमा यादव अध्यक्ष महिला कांग्रेस, जिनेन्द्र जैन जेनू,राजू कोरी सेवा दल, प्रमोद रघुवंशी युवा अध्यक्ष, जिनेन्द्र जैन भूरा, प्रशांत शर्मा,असीम भटनागर, मुकेश रजक, इन्द्रजीत राजपूत, अनिल रघुवंशी, रामस्वारूप रिटायर पटवारी,अकबर भाई,हेमंत जाटव,आर्यन सेंड़ो, मनोज तिवारी, आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!