तेज रफ्तार मिनी ट्रक ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया में गिरा, चार लोगों की मौत,म्याना के निकट हुई दुर्घटना, तीन अन्य गंभीर घायल

मोहन शर्मा म्याना की खबर

तेज रफ्तार मिनी ट्रक ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया में गिरा, चार लोगों की मौत,म्याना के निकट हुई दुर्घटना, तीन अन्य गंभीर घायल

।जिले के म्याना थानांतर्गत सोमवार तडक़े 3:30 बजे एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरा। इस भीषण एक्सीडेंट में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर है। घटना म्याना कस्बे से महज आधा किमी दूर हुई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर म्याना पुलिस बल पहुंचा।

यहां बचाव कार्य चलाकर सभी घायलों एवं मृतकों को ट्रक से निकाला। प्राप्त जानकारी के दुर्घटना में हादसे में विष्णु (32) पुत्र रामपाल, मीर (30) पुत्र चौखेलाल, विकास (35) और रणबीर (25) पुत्र नत्थूसिंह की मौत हो गई। शाहरुख, अशोक, नवाब समेत चार गंभीर घायल हैं। जानकारी के अनुसार मिनी ट्रक कानपुर से कर्नाटक जा रहा था। जिसमें आधा दर्जन के करीब मजदूर, ड्राइवर और क्लीनर थे।

पुलिस के अनुसार संभवत: ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है। ट्रक डिवाइडर को तोड़ते हुए पुलिया से नीचे गिरा। 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, 1 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मजदूर अपना सामान भी साथ में ले जा रहे थे। इधर मृतकों और घायलों के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!