हरदा भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के बेटे ने चलाई गोली, खुद के पैर मे लगी गोली हुआ घायल

ब्रजेश पाटिल हरदा

9926012663

हरदा भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के बेटे ने चलाई गोली, खुद के पैर मे लगी गोली हुआ घायल।

हरदा जिले में आएं दिन अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। यहां ऐसा ही मामला देखने को मिला है। जहां भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के बेटे ने प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक पर गोली चलाई, लेकिन आरोपी का निशाना चूक गया।

वहीं आरोपी सुमित अग्रवाल का निशाना चुकने के कारण वह दौबारा पिस्टल लोड करने लगा इस दौरान गोली चल गई जिससे स्वयं के पैर मे गोली लग गई, जिससे आरोपी के पैर के आरपार गोली हो गई। गोली लगने से आरोपी युवक सुमित घायल हो गया। जिसका जिला अस्पताल मे उपचार जारी। वही पूरी घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई।

आपको बता दें कि भाजपा पार्टी के भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता अग्रवाल के बेटे सुमित अग्रवाल ने प्रेम प्रसंग के चलते दो युवक को धमकाने पहुंचा। जहां युवक को धमकाते हुए गोली चला दी जिसमें सुमित का निशाना चूक गया। वही डबल से पिस्टल को लौड़ करने के दौरान गोली चल गईं जो आरोपी सुमित को स्वयं के पैर में लग गई, जिसमे वह घायल हो गया। पुलिस को सुचना मिलने पर डायल 100 मौक़े पर पहुंची और घायल को सिटी कोतवाली थाने ले गई। इस घटना का सारा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गया। वही इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटनाक्रम से कुछ ही दूरी पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक का निवास है। आपको बता दें कि क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लागू है । उसके बाद आरोपी सुमित के पास पिस्तौल कहा से आई यह अब जांच का विषय बना हुआ है। वही इस घटनाक्रम पर एडिशनल एसपी आर डी प्रजापति ने बताया की प्रेम प्रसंग के चलते सुमित अग्रवाल अपने दोस्तों के साथ तवा कॉलोनी स्थित रेस्ट हॉउस के पास अपने दोस्त अर्पित के घर गया था।

जहाँ उसने अपने ही दोस्त अभिषेक गुर्जर के साथ मारपीट की और बाद मे बंदूक निकाल कर अर्पित गौर पर एक फायर किया और निशाना चूक गया। वही सुमित ने उसे दोवारा गोली मारने के लिए बंदूक मे गोली लोड कर रहा था तभी गोली चल गई और खुद के ही पैर मे ही लग गई। जिससे गोली पैर के आरपार हो गईं। घायल को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहा उसका उपचार जारी है। सिटी कोतवाली पुलिस ने धारा 307, 252, 294, 506 के तहत मामला दर्ज कर जाँच मे लिया। जाँच का विषय यह भी है की आचार संहिता के चलते पिस्टल कहा से लाया, पुलिस द्वारा इसकी छानबिन बारीकी से की जा रही है।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!