सडक़ हादसे में हुई एक की मौत, दूसरा हुआ घायल तेज रफ्तार पिकअप ने मारी बाइक में टक्टर, वाहन हुआ क्षतिग्रस्त
टीकमगढ़। यहां से झांसी की ओर जाने वाले हाईवे रोड पर बुधवार दोपहर भगंतपुरा तिराहा के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दिगौड़ा थाना पुलिस ने बताया कि झांसी हाइवे पर आज भगवंतपुरा तिराहा के पास सडक़ हादसा हो गया। युपी 93 एटी 2428 नंबर पिकअप के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार अजीत सिंह लोधी निवासी बिजरावन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति महेन्द्र सिंह लोधी निवासी बिजरावन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना दिगौड़ा पुलिस को दी। डायल 100 पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना में गंभीर रूप से घायल महेन्द्र को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। थाना पुलिस ने बताया कि हादसा होते ही पिकअप वाहन का चालक मौके से फ रार हो गया। फि लहाल पुलिस ने वाहन जप्त कर मामला दर्ज कर लिया है।
डूंडा गांव से अपने घर जा रहे थे दोनों-
मृतक के मामा दशरथ सिंह राजपूत ने बताया कि दोनों व्यक्ति बाइक से डूंडा गांव से अपने घर बिजरावन जा रहे थे। इसी दौरान भंगतपुरा तिराहा के पास पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में अजीत सिंह की मौत हो गई और महेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हैं।
Leave a Reply