बुध्दनाथ चौहान छिंदवाड़ा
परासिया में लोकसभा चुनाव में उत्साहित दिखे मतदाता शांतिपूर्ण सपन्न हुआ मतदान

परासिया.
छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव में परासिया विधानसभा क्षेत्र में कुछ जगह छुटमुट घटना को छोड़कर सभी केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान सपन्न हुआ। मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक अपने मताधिकार का उपयोग किया। वहीं पार्टी कार्यकर्ता भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने मतदाताओं के घरों तक पहुंचते रहे। परासिया में मतदाताओं को पैसे बांटने की आंशका पर एक कांग्रेसी को पकड़कर उसकी तलाशी लेने के दौरान राजनीतिक दलों की कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मामला को शांत करवाया वहीं न्यूटन चिखली मेंं एक कार्यकर्ता द्वारा वीडियोग्राफी करने का विवाद बढ़कर पुलिस चौकी तक पहुंचा। वरिष्ठ अधिकारियों के हस्ताक्षेप से मामला शांत हुआ। दोनों ही मामले में पुलिस ने संबंधित पक्षों से आवेदन प्राप्त किया,जिस पर उचित जांच कर अगली कार्रवाही तय होगी।
27 इंच ऊंचे 37 वर्षीय पवन ने किया मतदान :

ब्लाक परासिया की पंचायत उमरेठ निवासी हार्डवेयर संचालक 37 वर्षीय 27 इंच ऊंचे पवन पिता रेवतीराम प्रजापति ने मतदान किया। उनका कहना हैं कि हर चुनाव में मतदान करने जाते हैं। योग्य प्रत्याशी सांसद बनकर दिव्यांगों और बोने व्यक्तियों के हित में सदन में अवश्य आवाज उठाएंगे।
नेत्र दिव्यांग शिफा खान ने किया मतदान :

चांदामेटा निवासी 12वीं की छात्रा नेत्र दिव्यांग शिफा पिता शादिक खान अपने चाचा साबिर खान के साथ मतदान करने पहुंची। पहली बार मतदान कर खुशिया व्यक्त करते हुए उन्होंने बताया कि उनकी की इच्छानुसार प्रत्याशी की छवि को ध्यान में रखकर उनके लिए चाचा ने मतदान किया।
दूल्हा राजा- दुल्हन रानी, एकसाथ पहुंचे मतदान करने :

न्यूटन चिखली वार्ड 1४ निवासी राजा वर्मा का विवाह गुरूवार रात्रि में वार्ड क्र ६ निवासी रानी वर्मा से हुआ। शुक्रवार सुबह रानी अपने मायका से बिदा होकर ससुराल पहुंची। न्यूटन वार्ड क्र 3 स्थित स्कूल में मतदान केन्द्र होने से शुक्रवार सुबह वर- वधु दोनों ही एकसाथ मतदान करने पहुंचे।
19अप्रैल, परासिया-
व्हीलचेयर पर मतदान केन्द्र पहुंची रश्मि :











Leave a Reply