कांग्रेस प्रवक्ता रोशनी यादव ने चुनावी गीत की धूम-महंगाई के साथ भाजपा पर साधा निशाना, कहा कि – गैस के दाम बढ़ते जाएंगे तो मोदी कैसे आएंगे

लोकेंद्र सिंह परमार टीकमगढ़

कांग्रेस प्रवक्ता रोशनी यादव ने चुनावी गीत की धूम-महंगाई के साथ भाजपा पर साधा निशाना, कहा कि – गैस के दाम बढ़ते जाएंगे तो मोदी कैसे आएंगे

टीकमगढ़। लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के नेता अपने-अपने अंदाज में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने में जुटे हैं। ऐसे चुनावी माहौल में कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता और जिला पंचायत सदस्य रोशनी यादव ने महंगाई के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री और भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने राम आएंगे-आएंगे भजन की तर्ज पर भाजपा के खिलाफ गीत तैयार किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया गया है कि रोशनी यादव मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नरेश यादव की बहू है। विधानसभा चुनाव से पहले वह भाजपा में थी और निवाड़ी से टिकट की मांग कर रही थी। जब टिकट को लेकर भाजपा संगठन की ओर से उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला तो चुनाव से ठीक पहले वह कांग्रेस में शामिल हो गई थी। हालांकि कांग्रेस ने भी निवाड़ी से उन्हें टिकट नहीं दिया था, लेकिन बुंदेलखंड में उन्हें स्टार विचारक की भूमिका में मैदान में उतारा गया। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने उन्हें प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी। लोकसभा चुनाव में वे टीकमगढ़ सहित खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने में जुट गई है। इस बीच आज उनका एक चुनावी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें उन्होंने महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राम आएंगे-आएंगे भजन की तर्ज पर बनाए गए गीत में रोशनी यादव ने मोदी जाएंगे-जाएंगे शब्दों का उपयोग किया है।

*गीत के माध्यम से बढ़ती महंगाई पर कसा तंज-*

रोशनी यादव ने स्व रचित गीत के माध्यम से देश में बढ़ती महंगाई पर भाजपा सरकार के खिलाफ तंज कसा है। उन्होंने गाने में कहा कि गैस के दाम दिनों दिन यूं ही बढ़ते जाएंगे, तो मोदी कैसे आएंगे। रोशनी यादव निवाड़ी जिले के वार्ड नंबर 6 से जिला पंचायत सदस्य भी हैं।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!