थाना ओरछा पुलिस ने थाना क्षेत्र के तीन स्थाई वारंटीयो को किया गिरफ्तार

छतरपुर संवाददाता/ मुकेश भार्गव

 थाना ओरछा पुलिस ने थाना क्षेत्र के तीन स्थाई वारंटीयो को किया गिरफ्तार।

*पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा समस्त थाना प्रभारी को थाना क्षेत्र के फरार वांछित अपराधी, स्थायी वारंटियो, जिले की भौगोलिक सीमा के अंदर जिला बदर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है।*

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना ओरछा रोड प्रभारी उप निरीक्षक पुष्पेंद्र यादव के नेतत्व मे थाना ओरछा रोड पुलिस ने आज दिनांक को थाना के अलग अलग अपराधो, अपराध क्रमांक 103/21 प्रकरण क्रमांक 1425/21 धारा 294, 323, 506, 34 ताहि में आरोपी

1. बंदू सिंह पिता नत्थू सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम खीर महेरी देरी,

2. राजू सिंह पिता नत्थू सिंह उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम खीर महेरी देरी को एवं

3. प्रकरण क्रमांक 86/18 धारा 294, 323, 324, 506 ताहि में आरोपी प्रवेश उर्फ प्रमेश कुशवाहा पिता सटोले कुशवाहा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम धमोरा

सहित कुल 03 वारंटीयो को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायलय पेश किया गया जहां से दो आरोपियों को जमानत दी जाकर एक को जिला जेल भेज दिया गया।

संपूर्ण कार्यवाही में – थाना प्रभारी उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र यादव, एएसआई भान सिंह घोष, आर. बृजलाल, आर. संजीव, आर. शुभम, आर. शिवम, आर. विकाश, आर. रज्जन, आर. महेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!