हर बूथ मोदी बूथ और कांग्रेस मुक्त बूथ बनाने की दिशा में कार्य करें कार्यकर्ता : रामपाल सिंह

बेगमगंज से मुकेश पाटकर की रिपोर्ट

 

हर बूथ मोदी बूथ और कांग्रेस मुक्त बूथ बनाने की दिशा में कार्य करें कार्यकर्ता : रामपाल सिंह

बेगमगंज। भारतीय जनता पार्टी का बूथ विजय अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत हर बूथ पर पार्टी कार्यकर्ता दस दिन तक दो घंटे का समय दें और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के मंत्र को साकार करने का कार्य करें। प्रदेश भर में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी हर दिन भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बूथ और कांग्रेस मुक्त बूथ बनाने के लिए कार्य करें। इस लोकसभा चुनाव में बेगमगंज सिलवानी और सुल्तानगंज क्षेत्र से विदिशा लोकसभा सीट को ऐतिहासिक बहुमत से जीत दर्ज कर परचम फहराना है।

यह बात बूथ विजय एवं लाभार्थी संपर्क बैठक में सोमवार को दशहरा मैदान स्थित भाजपा कार्यालय में पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने ग्रामीण मंडल की बैठक में कही।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिस बूथ में रहते हैं, उस बूथ पर भी 370 वोट बढ़ाने के लिए कार्य करें। बूथ स्तर पर जितनी अधिक मेहनत होगी, लोकसभा का चुनाव परिणाम उतना ही ऐतिहासिक होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूलमंत्र के आधार पर कार्य कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण की योजनाओं के हितग्राहियों से संपर्क करें और उन्हें नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को वोट देने का आह्वान करें।

 

-नए लोगों को पार्टी से जोड़ें

पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने कहा कि पन्ना समितियों से लेकर बूथ और मंडल की कार्यसमितियों में जितने भी कार्यकर्ता और पदाधिकारी हैं, सभी लोग पार्टी से जुड़ने की इच्छा रखने वाले व्यक्तियों व लोगों को भाजपा परिवार से जोड़ें। बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता व पदाधिकारी भाजपा से जुड़ रहे हैं।

इस दौरान जिला महामंत्री राजेश पंथी, जिला मंत्री राकेश भार्गव, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी ने भी संबोधित किया बैठक का सफल संचालन बसंत शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी परिवार के लोग उपस्थित रहे।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!