बाल अधिकारों पर विकास संवाद मीडिया अवार्ड 2023. प्रविष्टि पत्र

दिनेश यादव मैहर

बाल अधिकारों पर विकास संवाद मीडिया अवार्ड 2023. प्रविष्टि पत्र

प्रत्येक बच्चे का अपना अधिकार है, उनकी अपनी दुनिया है और इस दुनिया को बेहतर बनाने की आवश्यकता है। संयुक्त राष्ट्र बच्चों के अधिकार समझौते में बच्चों के चार प्रमुख अधिकारों की परिभाषा की गई है। ये अधिकार हैं – जीवन जीने का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार, सहभागी बनने का अधिकार और विकास का अधिकार। भारत इस चार्टर पर हस्ताक्षर करके इन अधिकारों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, पर मंजिल अभी दूर है।

 

मीडिया बच्चों की आवाज का महत्वपूर्ण माध्यम है, जो पूरी शिद्दत से अपनी भूमिका निभा रहा है।

 

*बच्चों के अधिकारों पर निरंतर लेखन और रिपोर्टिंग को प्रोत्साहित करने के लिए, विकास संवाद ने 2023 के मीडिया पुरस्कार की घोषणा की है।* इसके तहत, 2023 में बच्चों के अधिकारों से संबंधित किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर कवरेज करने वाले चार पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। 2023 के दौरान बच्चों के मुद्दों पर प्रकाशित या प्रसारित लेखन और रिपोर्टिंग की प्रस्तुतियां इस पुरस्कार के लिए स्वीकार की जाएंगी।

 

 

*आवेदन के नियम और प्रक्रिय*

संबंधित खबर/आलेख/ब्लॉग/फोटो 1 जनवरी से 31 दिसम्बर 2023 के मध्य किसी प्रतिष्ठित/स्थापित माध्यम में प्रकाशित/प्रसारित होनी चाहिए।

अवार्ड के लिए वंचित वर्ग, क्षेत्रीय स्तर पर काम कर रहे पत्रकार, महिलाओं या दिव्यांग पत्रकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रविष्टि में क्रेडिट लाइन (बाय लाइन) अनिवार्य है।

संयुक्त बाय लाइन होने की स्थिति में पुरस्कार भी संयुक्त रूप से दिया जाएगा।

एक भागीदार अधिकतम दो और एक से ज्यादा कई श्रेणियों में प्रविष्टियां भेज सकते हैं। प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग प्रविष्टि पत्र भेजें।

फोटो जर्नलिस्ट बाल अधिकार पर प्रकाशित फोटो को भी अवार्ड के लिए भेज सकते हैं।

स्वतंत्र पत्रकार भी अपनी प्रविष्टियाँ भेज सकते हैं।

प्रकाशित रिपोर्ट की मौलिकता के लिए प्रविष्टिकर्ता स्वयं जिम्मेदार होंगे ।

अवार्ड के लिए पसंदीदा बाल अधिकार पर लिखने वाले पत्रकारों को भी नामाकिंत कर सकते है।

अवार्ड का चयन वरिष्ठ पत्रकार और विशेषज्ञों की एक चयन समिति करेगी और समिति का निर्णय अंतिम और मान्य होगा।

केवल चयनित भागीदारों से संपर्क किया जाएगा।

श्रेणी:

 

प्रिंट श्रेणी

इलेक्ट्रानिक मीडिया

डिजिटल मीडिया

पॉडकास्ट

प्रविष्टि भेजने की अंतिम

 

तिथि: 8 फरवरी 2024

 

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें . पिंकी वर्मा: 97114 19962, राकेश कुमार मालवीय: 9977958934

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!