आज के दिन से मणिपुर के थैलाब जिले से राहुल गांधी अपनी ‘भारत न्याय यात्रा’ की शुरुआत करेंगे

Bharat Nyay Yatra: कांग्रेस की ‘भारत न्याय यात्रा’ शुरू होने जा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर के लिए निकल गए हैं। ‘भारत न्याय यात्रा’ की शुरुआत मणिपुर से हो रही है। राहुल गांधी 14 जनवरी 2024 यानी आज के दिन से मणिपुर के थैलाब जिले से अपनी ‘भारत न्याय यात्रा’ की शुरुआत करेंगे। यह यात्रा 67 दिनों तक चलेगी और 20 मार्च 2024 को मुंबई में इसका समापन होगा। यात्रा के दौरान राहुल गांधी 15 राज्यों के 110 जिलों में जाएंगे।

भारत न्याय यात्रा का मुख्य उद्देश्य क्या है

कांग्रेसी ने अपनी यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारत न्याय यात्रा कोई चुनावी यात्रा नहीं है, बल्कि एक वैचारिक यात्रा है और इसका उद्देश्य मोदी सरकार के पिछले 10 सालों के अन्याय काल के बारे में लोगों को बताना है। इस यात्रा के तीन मुख्य मुद्दे हैं। सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय और राजनीतिक न्याय। इसके अलावा भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश में बढ़ती असमानता, बेरोजगारी, महंगाई और अन्य सामाजिक आर्थिक समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करना है। यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी इन समस्याओं के समाधान के लिए अपनी नीतियों को जनता के सामने रखना चाहती है

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!