छत्रपति शिवाजी महाराज व्याख्यान माला का आयोजन

बेगमगंज से मुकेश पाटकर की रिपोर्ट

छत्रपति शिवाजी महाराज व्याख्यान माला का आयोजन

 

हिंदवी स्वराज्य के स्थापना की 350 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्रपति शिवाजी महाराज व्याख्यान माला

 

बेगमगंज। सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंदपुरम द्वारा हिंद स्वराज्य स्थापना की 350 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में छत्रपति शिवाजी महाराज व्याख्यान माला का आयोजन नगर के नवांकुर हाई स्कूल बेगमगंज में किया गया। कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य प्रकाश शर्मा, आचार्य राजेंद्र शर्मा, हनुमत लोधी, नवांकुर स्कूल के संचालक अमर सिंह शाक्य, प्राचार्य ममता शाक्य, सरस्वती विद्या मंदिर के पूर्व छात्र रोहित श्रीवास्तव, अर्पित वीर उपस्थित हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। विद्यालय की बहनों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई तथा विद्यालय द्वारा अतिथियों का सम्मान श्रीफल भेंट कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की शिवाजी महाराज, शाहजी भोंसले और जीजा बाई के पुत्र थे. उन्हें पूना में उनकी माँ और काबिल ब्राहमण दादाजी कोंडा-देव की देखरेख में पाला गया जिन्होंने उन्हें एक विशेषज्ञ सैनिक और एक कुशल प्रशासक बनाया था।

शिवाजी एक धर्मपरायण हिन्दु शासक थे तथा वह धार्मिक सहिष्णु भी थे। उनके साम्राज्य में मुसलमानों को धार्मिक स्वतंत्रता थी। कई मस्जिदों के निर्माण के लिए शिवाजी ने अनुदान दिया।

 

शिवाजी महाराज योद्धा राजा थे और अपनी बहादुरी, रणनीति और प्रशासनिक कौशल के लिए प्रसिद्ध थे. उन्होंने हमेशा स्वराज्य और मराठा विरासत पर ध्यान केंद्रित किया था।

छत्रपति शिवाजी महाराज ने शासन व्यवस्था का नया रूपांतरण किया जिसमें उनके शासन व्यवस्था में आठ पद स्वीकृत हुए जो समस्त शासन व्यवस्था का संचालन करती थी उनके शासनकाल में कृषि सुधार, अर्थव्यवस्था सुधार, मंदिरों का पुनर्निर्माण किया गया।

शिवाजी महाराज, गुरु रामदास से धार्मिक रूप से प्रभावित थे, जिन्होंने उन्हें अपनी मातृभूमि पर गर्व करना सिखाया था।,

कार्यक्रम में आभार व्यक्त अमर सिंह शाक्य ने किया इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, प्राचार्य तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!