अयोध्‍या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का 1 जनवरी से दिया जाएगा निमंत्रण, केसली नगर में निकाली गई अक्षत कलश यात्रा

संवाद सूत्र ब्रजेश रजक सागर मध्यप्रदेश

अयोध्‍या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का 1 जनवरी से दिया जाएगा निमंत्रण, केसली नगर में निकाली गई अक्षत कलश यात्रा

 

महिला पुरुषों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

 

विश्वहिंदू परिषद जिला अध्यक्ष सुधीर भाई ने हरिजन वार्ड की कन्याओं के पखारे पैर

 

अक्षत कलश यात्रा के दौरान केसली नगर हुआ भगवामय

 

सागर जिले के केसली में शिव पार्वती मंदिर,श्रीराम जानकी मंदिर, खेड़ापति माता मंदिर में अक्षत कलश की पूजा की गई। शोभायात्रा में चल समारोह के साथ ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों द्वारा राम दरबार की सजीव झांकी सजाई गई एवं सैकड़ो राम भक्त हाथ में भगवा लहराते हुए चल रहे थे।

अयोध्या में 22 जनवरी, 2024 को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा होना है। इसका आमंत्रण जन-जन को देने के लिए अक्षत कलश केसली पहुंचा। केसली स्थित श्रीराम जानकी मंदिर, शिव पार्वती मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर इसकी स्थापना की गई। केसली नगर के अन्य उपमंडलों को अपने वितरित करने से पूर्व नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई हैं जिसका जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा के दौरान विश्व हिंदू परिषद जिला रहली अध्यक्ष सुधीर भाई ने हरिजन वार्ड में कन्याओं के पैर पखारकर दक्षिणा देते हुए उनका कन्या पूजन किया।

 

शोभायात्रा के दौरान नगर का आकाश जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हो गया। बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी बंधुओं ने राम काज में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 

सभी उपमंडलों के लिए स्टील के कलशों में पूजित पीले अक्षत भरकर संबंधित नगर के संयोजक एवं सहसंयोजक को सौंपा गया। जो इसे श्रद्धापूर्वक अपने माथे से लगाया और सिर पर रखकर जय श्री राम के उद्घोष के साथ अपने-अपने ग्रामों में ले गये, जिसे दर्शन पूजन के लिए ग्राम के मंदिरों में रखा जाएगा। नगर के सभी सनातनी परिवार के घर निमंत्रण के रूप में पूजित अक्षत, आमंत्रण पत्र एवं श्रीराम मंदिर का चित्र कार्यकर्ताओं द्वारा 1 जनवरी से 15 जनवरी के बीच पहुंचाया जाएगा।

 

अक्षत कलश शोभायात्रा एवं वितरण कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला रहली संघ चालक उमेश वैद्य, जिला कार्यवाह कमलेश अवस्थी, सह जिला कार्यवाह पवन विश्वकर्मा, केसली खण्ड कार्यवाह राहुल स्थापक,विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष सुधीर भाई,खण्ड केसली संयोजक सुधीर तिवारी, सह संयोजक सत्यनारायण चौबे,रमाकांत राजोरिया, मंडल अध्यक्ष रामलखन सिंह ,अनिरुद्ध कटारे,नितिन शुक्ला,रोहित स्थापक, मनोज लोधी, राजकुमार उपाध्याय,अंगदसिंह राजपूत,कमलेश सोनी,अर्जुन लोधी,आशीष सोनी, प्रवेश लोधी विजय सिंह राजपूत राजेंद्र मिश्रा विमलेश श्रीवास्तव संदीप कटारे रामदेव नामदेव कमलेश सोनी मनोज पाठक भागवत पाठक पूरन सिंह ठाकुर आर डी श्रीवास्तव अरविंद लोधी वैभव जैन विजय सोनी,तेजेंद्र कोरी,प्रशांत पटेल सहित सभी नगरों के संयोजक, सहसंयोजक, सभी रामभक्त,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विहिप एवं अन्य सम वैचारिक संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!