सद्भावना मंच के “आमने-सामने” में अभा कांग्रेस पर्यवेक्षक,की विस्तार से चर्चा।
![](https://i0.wp.com/sjnewsmp.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231128-WA0001.jpg?resize=300%2C169&ssl=1)
शेख़ आसिफ़ खण्डवा
खंडवा, अखिल भारतीय कांग्रेस के विधानसभा चुनाव खंडवा जिले की चारों सीटो के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक मोहन तिवारी ने सद्भावना मंच के आमने-सामने कार्यक्रम में भाग लिया। मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन ने बताया इस अवसर पर श्री तिवारी ने राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के कार्यक्रम तथा कांग्रेस इतिहास के रोचक जानकारियां दी। उन्होंने खंडवा जिले की चारों विधानसभा सीटो के बारे में जिले में हर जगह जाकर कई लोगों से मिलने के बाद जानकारी के आधार पर बताया एवं विस्तार से चर्चा की। उन्होंने जीत के साथ ही प्रदेश में भी कमलनाथ की सरकार क्यों बनने जा रही है इसके कारण भी बताएं।मुंबई निवासी श्री तिवारी ने यह भी बताया वह पूर्व में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुके हैं। इस अवसर पर मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन, डॉ जगदीश चौरे, देवेंद्र जैन,राघवेंद मंडलोई,सुरेंद्र गीते, गणेश भावसार, राधेश्याम शाक्य, निर्मल मंगवानी, चंद्रशेखर सोनी, डॉक्टर एमएम कुरैशी,चंद्रहास खेडेकर, एन के दवे, सुभाष मीणा, कैलाश पटेल तथा अन्य मौजूद थे।
Leave a Reply