इरफान अंसारी की रिपोर्ट

धनतेरस के पावन पर्व पर सबके कल्याण एवं सुख समृद्धि हेतु महाकालेश्वर मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन हुआ
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम सपत्निक पूजन में हुए शामिल
उज्जैन प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धनतेरस के पावन पर्व पर श्री महाकालेश्वर मंदिर मंदिर के पुरोहित समिति द्वारा आरोग्य एवं सबके कल्याण और सुख समृद्धि की कामना के लिए भगवान श्री महाकाल से प्रार्थना हेतु मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम सपत्नीक पूजन में सम्मिलित हुए व भगवान श्री महाकालेश्वर जी का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान पूजन में मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप सोनी भी सम्मिलित हुए ।
पूजन –अर्चन श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुरोहित समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा सहित पुरोहितों सर्वश्री पं. लोकेन्द्र व्यास, पं. भूषण व्यास, पं. विश्वास करहाडकर, तिलक व्यास आदि द्वारा कराया गया।
कार्तिक मास में धनतेरस पर्व पर भगवान श्री धन्वंतरी के जन्म दिवस के अवसर पर पूजन किया जाता है। इसे धनवंतरी जयंती या धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। दीवाली के पहले धनतेरस के दिन भगवान महाकाल का विधिवत पूजन किया गया। इसी दिन सुख समृद्धि व आरोग्य के लिए विधिवत पूजन-अर्चन विगत कई वर्षों से किया जा रहा है।
मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर संदीप कुमार सोनी ने दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी और सबका मंगलमय एवं सुखमय जीवन की भगवान महाकाल एवं भगवान धन्वंतरी से कामना की।










Leave a Reply