ये चुनाव किसी व्यक्ति या पार्टी का नहीं विकास का है, क्षेत्र की जनता ही चुनाव लड़ रही है: श्री भूपेंद्र सिंह

संवाद सूत्र ब्रजेश रजक सागर मध्यप्रदेश

ये चुनाव किसी व्यक्ति या पार्टी का नहीं विकास का है, क्षेत्र की जनता ही चुनाव लड़ रही है: श्री भूपेंद्र सिंह

 

ये चुनाव केवल हमारा नहीं, खुरई के विकास का चुनाव है: श्री भूपेंद्र सिंह

 

पहले नेता कहते थे भाजपा को वोट देना है, अब जनता कहती है भाजपा को ही वोट देना है, यही विकास है, यही लोकतंत्र है: श्री भूपेंद्र सिंह

 

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से आज तक केवल विकास की बात हुई है। भाजपा का संकल्प है कि गरीबी दूर हो। “भाजपा इसको गरीब कल्याण अभियान” कहती है। पार्टी का दूसरा अभियान “महिला सशक्तिकरण” है। भाजपा विकास, गरीब कल्याण और महिला सम्मान व सशक्तिकरण के लिये काम कर रही है। भूपेंद्र भैया ने यह बात विधानसभा क्षेत्र के सागौनी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मलेन में कही।

 

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने सागौनी, बिजरी और रजवांस के भाजपा कार्यकर्ता क्लस्टर सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस सम्मलेन का उद्देश्य यह है कि भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर जाकर आमजन को भाजपा सरकार ने जो जनकल्याण के काम किए हैं, उनकी जानकारी दें, सरकार की योजनाओं का प्रचार -प्रसार करें और यह प्रयास करें की उन योजनाओं का लाभ जनता को मिले। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश में गरीब कल्याण और महिला सशक्तिकरण के लिए भाजपा की सरकार काम कर रही है। आधी आबादी माताओं, बहन, बेटियों की है। इनके सशक्तिकरण व समाज में संतुलन के लिए हमने काम शुरू किया है। श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि गरीब की कोई जाति नहीं होती। हर जाति, समाज और धर्म में गरीब होते हैं, सरकार की सभी योजनाओं का लाभ हर गरीब को बिना जाति, धर्म, समाज को देखे दिलाया जा रहा है। उन्होंने पीएम आवास, किसान सम्मान निधि, लाड़ली बहना योजना, फसल बीमा योजना से लेकर तमाम योजनाओं के उदाहरण दिए, जिनका लाभ सभी जाति, वर्ग, समाजों के लोगों को मिल रहा है।

 

मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि लाड़ली बहना योजना के तहत यदि किसी घर में सास और 2 बहुएं हैं तो हर साल करीब 45 हजार रुपए मिलेंगे। उसी परिवार में यदि पिता और 2 बेटे किसान हैं तो तीनों को किसान सम्मान निधि के रूप में 42 हजार रुपए मिलेंगे। दोनों को जोड़कर देखा जाए तो 87 हजार से 90 हजार रुपए की राशि एक साल में एक घर में मिलेगी। यह केवल 2 योजनाओं का पैसा है। यह काम केवल भाजपा सरकार ही कर सकती है। योजनाओं में बीच में गड़बड़ी करने वालों को हटा दिया गया है। पूरी राशि खातों में आ रही है। पीएम आवास का पैसा भी सीधे हितग्राहियों के खातों में आ रहा है। भाजपा सरकार ने बेईमानी और भ्र्ष्टाचार के रास्ते बंद कर दिए हैं।

 

 

भूपेंद्र भैया ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र मेरा परिवार है। मैं इस परिवार का मुखिया हूं। प्रत्येक घर और व्यक्ति की चिंता मैं करता हूं। हम राजनीति इसलिए करते हैं ताकि लोगों की मदद कर सकें, क्षेत्र का विकास कर सकें। जनता की सेवा के लिए राजनीतिे हैं। उन्होंने बताया की केवल मालथौन क्षेत्र में हजार लोगों को भूमि के पट्टे मुफ्त देकर जमीन का मालिक बनाया। खुरई क्षेत्र में 4 नगर पंचायतें बनाकर 100 गांवों को शहर बनाया है। अगले 5 साल में बाकी बचे 200 गांव का भी शहर जैसा विकास करेंगे। बांदरी, मालथौन, बरौदिया को देख लो, तस्वीर बदल गई, ऐसे हो बाकी गांव का विकास करेंगे। बीते 7 साल में विकास के बाद सारा मप्र कहता है की खुरई में सबसे ज्यादा विकास हुआ, लेकिन अभी बहुत विकास होना है, अभी बहुत काम कराना बाकी है। उन्होंने कहा की यह चुनाव सिर्फ़ हमारा नहीं है, यह खुरई के विकास का चुनाव है। यह किसी पार्टी का चुनाव नहीं बल्कि खुरई की जनता का चुनाव है। क्योंकि विकास आएगा तो ही हमारे जीवन में समृद्धि आएगी।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!