देवरी का चुनाव कार्यालय हमारे विजय संकल्प का केंद्र- मंत्री भूपेंद्र सिंह मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने देवरी में मुख्य भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया

ब्यूरो चीफ ब्रजेश रजक एसजे न्यूज एमपी

 

देवरी का चुनाव कार्यालय हमारे विजय संकल्प का केंद्र- मंत्री भूपेंद्र सिंह

मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने देवरी में मुख्य भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया

 

देवरी। यह सिर्फ भाजपा का चुनाव कार्यालय नहीं है यह भाजपा और उसके एक-एक कार्यकर्ता के विजय संकल्प का केंद्र है। भाजपा सरकार ने विकास और गरीब कल्याण के लिए इतने काम किए हैं जिनकी जानकारी कार्यकर्ता जनता तक ठीक से पहुंचा दें तो हमें चुनाव में हमारी जीत सुनिश्चित है।यह उद्गार नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने देवरी में भाजपा के मुख्य चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।

 

मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव सिर्फ विकास के लिए होता है और कांग्रेस अपने पूरे इतिहास में विकास से ही भागती रही है। देश में कांग्रेस ने 60 साल और गांधी परिवार ने 44 साल राज किया लेकिन कांग्रेस ने आज तक एक भी चुनाव विकास के मुद्दे पर नहीं लड़ा। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने विकास नहीं किया इसलिए उसकी बात उनके नेताओं के भाषणों में भी सुनने नहीं मिलती। कांग्रेसी अपने भाषणों में ज्यादातर समय भाजपा नेताओं को गालियां देने में लगाते हैं और थोड़े से समय में वे अगड़ा-पिछड़ा, हिंदू मुसलमान, स्वर्ण-अजा की जातिवादी बातें करके समाज को बांटने की बातें करते हैं। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता में सिर्फ विकास है क्योंकि विकास से ही सभी के जीवन में परिवर्तन और समृद्धि आती है।

 

मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि देवरी से श्री भानू राणा का चुनाव जीत कर विधायक बनना यह सिद्ध करता है कि यहां की जनता जातिवादी सोच की नहीं है। फिर भी दस वर्षों से यहां भाजपा इसलिए नहीं जीत पा रही क्योंकि हम अपनी भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने ठीक से नहीं रख पा रहे। मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पीएम आवास, जल जीवन मिशन, हर घर में शौचालय, आयुष्मान भारत, सिंचाई का रकबा 6 प्रतिशत से 85 प्रतिशत होना, मुफ्त राशन, किसान सम्मान निधि, लाडली बहना और लक्ष्मी, सड़कें , बिजली जैसी सैकड़ों योजनाओं से गरीबों के जीवन में भाजपा सरकार ने परिवर्तन किया है। एक परिवार को भाजपा सरकार की योजनाओं से औसतन दो लाख रुपए साल का लाभ पहुंच रहा है। कार्यकर्ता यह बात जनता तक रखें। इस कार्यालय से यही प्रेरणा और संदेश लेकर भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्र में जाएं और अपने अपने बूथ पर विजय सुनिश्चित करें।

 

पण्डित बृज बिहारी पटेरिया जी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा आज देवरी विधान सभा में पधारे सभी भाजपा कार्यकताओं का धन्यवाद।

कहा की कोई एक भाजपा प्रत्याशी नहीं हैं देवरी विधान सभा में बल्कि हर एक भाजपा कार्यकर्ता प्रत्याशी है इसलिए हम लोगो को आपस में साथ मिल खुद ये चुनाव भाजपा को जिताना हैं और जब भाजपा जीतेगी तो हर एक कार्यकर्ता की जीत होगी और और मैं चुनाव नहीं लड़ रहा बल्कि कमल का फूल और भाजपा का चिह्न जिसे हम सब लोगो को मिल कर जिताना है। सबसे पहले कमल के फूल उसके बाद हम सब ।

 

 

 

 

श्री गौरव सिरोठिया जी जिला अध्यक्ष जी ने सभी सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

सभी को संबोधित किया और कहा की कांग्रेस सरकार को तो प्रत्याशी भी नहीं मिल रहे जो पुराने थे वो ही चहरे फिर से बापिस ला रहे जो जनता अब दुबारा देखना भी पसंद नहीं किया । इसलिए आज सभी को संकप लेना है की अपने भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक मतों से विजई बनाना है।

 

पूर्व विधायक श्री भानू राणा ने सभी को संबोधित कहा की एक बार फिर से हम सभी लोगो को दिखाना और दर्शाना है की हम सबको मिल कर ये 10 साल से जो देवरी विधान सभा में कलंक लगा है उसको अब मिटाना है और अपने भाजपा प्रत्यासी को जिताना है।माननीय भूपेंद्र सिंह जी जिला अध्यक्ष गौरव सारोठिया जी पूर्व विधायक भानु राणा जी नेहा अलकेश जैन नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार बरकोटी जी शिवराज सिंह बरखेड़ी जी देवेंद्र सिंह उपाध्यक्ष पंचायत सागर नईम खान नगर पालिका उपाध्यक्ष महेंद्र खल्ला जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि नरेश पांडे जी डॉक्टर बलदेव सिंह लोधी जी वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतम सिंह कल श्री इंद्राज सिंह सलारपुर अनिल धमोली जी हेमंत साहू जी दीपेश जैन मंडल अध्यक्ष देवी मनोज स्वामी संयोजक विधानसभा महेश सवैया जी प्रेम सिंह गन्नू लोधी राम लखन ठाकुर मंडल के अध्यक्ष युवा मोर्चा की अध्यक्ष छोटू मिश्रा जी सौरभ सिंह ठाकुर जी हिमांशु व्यास जी।

प्रीति जैन जी पीतम सिंह राजपूत दीवान अर्जुन सिंह लोधी अनीता मिश्रा जी अतुल देवरिया पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत केसली सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप नमाजी पूर्व पार्षद महेंद्र बलिया जी पूर्व पार्षद सुधीर तिवारी की मूरत सिंह अहिरवार जी प्रसन्न कुमार पाठक जी भाजपा में शामिल हुई।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!