भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आतिशबाजी व मिठाई बांटकर किया महिला आरक्षण विधेयक का स्वागत

इरफान अंसारी SJ न्यूज एमपी

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आतिशबाजी व मिठाई बांटकर किया महिला आरक्षण विधेयक का स्वागत

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लोकसभा में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम का महिला मोर्चा ने स्वागत किया है। मोर्चा पदाधिकारियों ने नगर अध्यक्ष विवेक जोशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय पर आतिशबाजी व मिठाई बांटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

भाजपा जिला मीडिया दिनेश जाटवा ने बताया की भाजपा कार्यालय लोकशक्ति भवन पर महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने महिला आरक्षण विधेयक पर हर्ष जताया। कार्यालय पर उपस्थित कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के बीच आतिशबाजी व मिठाई वितरित कर महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला यादव ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मातृ शक्ति को ओर अधिक अधिकार प्रदान किए जा रहे हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकतांत्रिक व्यवस्था में महिलाओं को समानता का दर्जा देने के दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा। लोकसभा व राज्यसभा में पारित होने के बाद इस कानून के लागू होने से महिलाएं जनप्रतिनिधि के रूप में अधिक भागीदारी कर सकेगी। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, निगम सभापति कलावती यादव, महामंत्री संजय अग्रवाल, श्रीमती मीना जोनवाल, पार्षद नीलम कालरा, दुर्गा चौधरी एवं समस्त महिला मोर्चा नगर मंडल की बहनें उपस्थित रहीं !

 

जानकारी दिनेश जाटवा

जिला मीडिया प्रभारी भाजपा ने दी

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!