महिला थाना पर 09 वर्ष से फरार चल रहे दो आरोपीयो को क्राईम ब्रांच टीम ने किया गिरफ्तार

उज्जैन पुलिस

दिनांक –17.09.23

 

▪️महिला थाना पर 09 वर्ष से फरार चल रहे दो आरोपीयो को क्राईम ब्रांच टीम ने किया गिरफ्तार।

 

पुलिस अधीक्षक उज्जैन सचिन शर्मा द्वारा अपराधो पर अंकुश लगाने एवं स्थाई/गिरफ्तारी/फरारी वारंटियों की धड़पकड़ हेतु आदेशित किया गया है। इसी क्रम में महिला थाना से अपराध में फरार चल रहे आरोपीगण के घटना दिनांक से फरार होने से पुलिस अधीक्षक जिला उज्जैन द्वारा उक्त आरोपीगण की गिरफ्तारी हेतु नगद 5–5 हजार के ईनाम की उदघोषणा की गई। प्रकरण में आरोपी कि गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ अधिकारीगण के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच टीम ने रवाना होकर प्रकरण में फरार चल रहे दोनो आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया आज दिनांक 17.09.2023 को उक्त आरोपी को माननीय न्यायालय उज्जैन में पेश किया गया।

सराहनीय कार्य में सायबर सैल प्रभारी प्रतीक यादव, सउनी हिम्मत सिंह यादव ,प्रआर रूपेश बिडवान, प्रआर कुलदीप भारद्वाज, प्रआर सोमेंद्र दुबे की मुख्य भूमिका रही।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!