मोहन शर्मा SJ न्यूज़ एमपी
म्याना में जन आर्शीवाद यात्रा को लेकर केबिनेट मंत्री ने ली कार्यकर्ता बैठक,दिए आवश्यक दिशा निर्देश

म्याना में आगामी 16 सितंबर को आने वाली मुख्यमंत्री जन आर्शीवाद यात्रा के तहद बमोरी विधानसभा के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने म्याना मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक ली एवं सभा स्थल का निरीक्षण किया आपको बता दे की दिनांक 16 सितंबर को म्याना में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जन आशीर्वाद यात्रा के साथ म्याना आ रहे हैं , यह आशीर्वाद यात्रा गुना जिले में लहरघाट से प्रारंभ होगी एवम म्याना में लगभग 2 बजे मुख्यमंत्री आम जनसभा को संबोधित करेंगे , इसकी तैयारी को लेकर आज म्याना मंडल में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली ,, जिसमें कुछ आवश्यक दिशा निर्देश भी जन आशीर्वाद यात्रा को सफल बनाने के लिए उन्होंने दिए , साथ ही प्रशासन अमला भी उनके साथ मौजूद रहा , जन आशीर्वाद यात्रा में किसी प्रकार की कोई कमी ना रहे इसके लिए उन्होंने सभा स्थल को भी देखा , व आवश्यक दिशा निर्देश दिए , उन्होंने बताया की भारतीय जनता पार्टी पूरे मध्यप्रदेश में जन आशिर्वाद यात्रा निकाल रही है उसकी क्रम में म्याना में भी जन आशिर्वाद यात्रा आ रही है और मुख्यमंत्री जी को जनता जनार्दन का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है इस बार भी मध्यप्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद देकर सरकार बनाएगी , इस बैठक में म्याना एवं आसपास के कई गांवो के सरपंच, सचिव , सचिव सहायक भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता, शक्ति केंद्र अध्यक्ष के साथ अनेक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे
म्याना से मोहन शर्मा की रिपोर्ट










Leave a Reply