कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती

ब्रजेश रजक SJ न्यूज एमपी सागर

कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंतीभारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय केसली मे मंडल अध्यक्ष रामलखन सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक महान शिक्षाविद परम श्रद्धेय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर रोरी लगाकर जन्म जयंती मनाई। रामलखन सिंह द्वारा अपने उद्बोधन के दौरान डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा देश हित में किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा दीवान ने अपने उद्बोधन के दौरान डॉक्टर मुखर्जी द्वारा बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री गोपाल विश्वकर्मा ने किया। जन्म जयंती के अवसर पर कार्यालय मंत्री रामदेव नामदेव, सोशल मीडिया मंडल संयोजक कमलेश सोनी, कोषाध्यक्ष विजय सोनी, मीडिया प्रभारी प्रशांत पटेल, नरान यादव, श्रीराम नामदेव सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!