भाजपा संगठन के विस्तारक ने ली शक्ति केंद्रों की बैठक

ब्रजेश रजक SJ न्यूज़ एमपी सागर

लोकेशन सागर

भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय केसली मे मंडल अध्यक्ष रामलखन सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में समस्त शक्ति केंद्रों के प्रभारी संयोजक सहसंयोजक सोशल मीडिया प्रभारी पालको की बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि भोपाल से आए हुए भाजपा संगठन के विस्तारक महेंद्र घोड़े रहे। बैठक में सर्वप्रथम सरस्वती जी का पूजन किया गया इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा शक्ति केंद्र के प्रभारी संयोजक सह संयोजक सोशल मीडिया प्रभारी पालको से बूथ पन्ना समिति से संबंधित कार्यों संगठन से संबंधित चल रहे कार्यों के बारे में प्रत्येक विषयों पर विस्तार से चर्चा की एवं जो कार्य शेष रह गए हैं उन्हें पूर्ण करने के दिशा निर्देश दिए। अपने उद्बोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ठाकुर, जिला मंत्री प्रीति जैन, अंत्योदय समिति अध्यक्ष पूरन सिंह आदिवासी, मंडल महामंत्री पुष्पेंद्र ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष अनिरुद्ध कटारे शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री गोपाल विश्वकर्मा ने किया। बैठक में अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा दीवान, कार्यालय मंत्री रामदेव नामदेव, सोशल मीडिया मंडल संयोजक कमलेश सोनी, वरिष्ठ नेता जगदीश अवस्थी, विमलेश श्रीवास्तव, कलू रैकवार, विक्रम दीवान,अशोक जैन, विजय सोनी, प्रशांत पटेल,सहदेव राजपूत, वैभव जैन, प्रहलाद सोनी,रतनदीप तिवारी, हरिओम पांडे,राजकुमार राय सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!