मौसम अपडेट मध्यप्रदेश में तूफान का दिखाई देने लगा असर कही तेज हवाएं तो कही तेजवारिश,प्रदेश के कई जिलों में आज हुई बुंदावंदी

मोहन शर्मा SJ न्यूज एमपी

मध्यप्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश में 18 से 22 जून तक पूर्वी भारत सीमा से सटे क्षेत्र में मानसून के पहुंचने के संकेत मिल रहे हैं। वहीं लखनऊ में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग द्वारा कई जिलों में आंधी सहित बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट देखी जाएगी।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के देवीपाटन मंडल सहित 6 मंडलों में 3 से 4 दिनों के भीतर भारी बारिश देखी जा सकती है। इसके साथ ही भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। गर्मी की वजह से तापमान में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी रिकॉर्ड की जा रही है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 18 से 22 जून तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना रहेगा।
जिन जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। उसमें बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, बस्ती मंडल, संतकबीरनगर, सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर, मंडल, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश और गोंडा में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। गुजरात के तट से टकराकर चक्रवाती तूफान छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश सहित राजस्थान में मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव करने वाला है पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आद्रता बढ़ेगी।

वही चक्रवाती तूफान के कमजोर पड़ने से पूर्व उत्तर प्रदेश गर्मी की चपेट में है। चूरू और गोरखपुर में तापमान 6.6 डिग्री तक ऊपर चला गया है। वहीं शनिवार को भी कई जिले में लू के थपेड़े देखने को मिलेंगे। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि चक्रवात के चलते अगले 50 घंटे के भीतर पश्चिम उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश के आसार जताए गए हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा।
41 जिले में बारिश का अलर्ट
अगले 3 दिन के दौरान 41 जिले में बारिश का अलर्ट जारी करते हुए 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। लखनऊ में 19 जून को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान में 3 फीसद की गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी। वही उत्तर प्रदेश में पछुआ हवा से थोड़ी नमी आनी शुरू हो गई है। 2 दिन बाद उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान का असर शुरू होगा। वही सौराष्ट्र और कच्छ होते हुए यह पूर्वी राजस्थान के रास्ते उत्तर प्रदेश में दाखिल हुआ है। ऐसे में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!