![](https://i0.wp.com/sjnewsmp.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG_20230511_091557.jpg?resize=720%2C480&ssl=1)
नीरज दांगी SJ न्यूज एमपी अशोकनगर
अशोकनगर केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर जिले की नई सराय तहसील के ग्राम रुसल्ला बुजुर्ग के सैनिक स्व. अरुण रघुवंशी के दुःखद निधन के पश्चात उनके निज निवास पहुँचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की व परिजनों को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। इसी प्रकार नईसराय में पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री अनूप सिंह रघुवंशी की धर्मपत्नी स्वर्गीय सुमन रघुवंशी दुखद निधन होने पर शोक संवेदना व्यक्त की परिवार जनों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री श्री बृजेंद्र सिंह यादव, अशोक नगर विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक तिवारी, कलेक्टर श्रीमती आर उमामाहेश्वरी एवं जनप्रतिनिधि साथ थे ।
Leave a Reply