ऊमरी मंडल 11 साल बेमिसाल विकसित भारत संकल्प सभा।सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों की उपलब्‍धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे कार्यकर्ता- विकास जैन

मोहन शर्मा म्याना

ऊमरी मंडल 11 साल बेमिसाल विकसित भारत संकल्प सभा।सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों की उपलब्‍धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे कार्यकर्ता- विकास जैन

ऊमरी मंडल प्रभारी श्री जैन ने ऊमरी मंडल द्वारा आयोजित संकल्प सभा को किया संबोधित

गुना। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “विकसित भारत का अमृत काल – सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल” विषय पर ऊमरी मंडल प्रभारी एवं जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने सोमवार को मंडल ऊमरी में आयोजित संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जन-आधारित और पारदर्शी शासन की प्रतीक है। बीते 11 वर्षों में मोदी जी ने आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी है, जिसके परिणामस्वरूप हम ‘विकसित भारत’ और ‘अमृतकाल’ को जमीन पर उतरते देख रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत ने गरीब और जन कल्याण के अभूतपूर्व कार्य किए हैं, जो देश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखे जाएंगे। मंडल प्रभारी श्री जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल उपलब्धियों को हम सभी कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करे। मंडल स्तर पर ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा भारत माता एवं पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरूबात किया गया। इस अवसर पर ऊमरी मंडल अध्यक्ष मोहन बारेला, ऊमरी सरपंच सोनू सिसोदिया, वरिष्ठ नेता फूल सिंह गुर्जर एवं चतर सिंह नायक, संजय ओझा मंचासीन रहे। कार्यक्रम संचालन मंडल उपाध्यक्ष स्वतंत्र ओझा ने किया एवं आभार चंद्र भान बारेला ने माना। संकल्प सभा में मंडल प्रभारी विकास जैन ने सभी कार्यकर्ताओं को विकसित भारत 2047 संकल्प का वाचन कर सभी को संकल्प दिलाया। साथ ही श्री जैन ने पार्टी के आगामी कार्यक्रम का पर्यावरण, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 23 जून डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस से 6 जुलाई को उनकी जयंती तक विभिन्न सेवा कार्य कर मानने एवं 25 जून को कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के काले अध्याय के 50 वर्ष होने पर सेमिनार और लोकतंत्र सेनानी के सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर सभी बूथों पर कार्यक्रम संपन्न कराने की बात कही। श्री जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्रहित में कई साहसिक और ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। इनमें अनुच्छेद 370 को हटाना, तीन तलाक को खत्म करना, नया वक्फ कानून और CAA लागू करना, तथा विधायी निकायों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण जैसे निर्णय शामिल हैं। आतंकवाद के खिलाफ भारत की रणनीति में अब निर्णायकता और आक्रामकता एक ‘न्यू नॉर्मल’ बन गई है। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसे ऑपरेशंस ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक छवि को दुनिया भर में स्थापित किया है। इस अवसर पर संकल्प सभा में ऊमरी मंडल के बूथ अध्यक्ष एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!