भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने आयोजित किया महिला सम्मेलन।पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती स्मृति को समर्पित रहा सम्मेलन।देश की सेना के सम्मान में महिला मोर्चा ने निकाली सिंदूर यात्रा

इरफान अंसारी उज्जैन

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने आयोजित किया महिला सम्मेलन।पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती स्मृति को समर्पित रहा सम्मेलन।देश की सेना के सम्मान में महिला मोर्चा ने निकाली सिंदूर यात्रा

पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्म जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला मे महिला सम्मेलन भाजपा कार्यालय लोकशक्ति भवन में निगम सभापति कलावती यादव के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इसके पश्चात महिला मोर्चा द्वारा सेना के सम्मान में सिंदूर यात्रा निकाली गई । सम्मेलन में मुख्य वक्ता संस्कार भारती के राष्ट्रीय पदाधिकारी श्रीपाद जोशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सत्यनारायण जटिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, श्रीमती कलावती यादव, नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल उपस्थित रहे। इस सम्मेलन में नगर से आईं महिलाओं ने अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ लोकमाता अहिल्याबाई होलकर तथा पितृ पुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण से हुआ ।

मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार मुख्य वक्ता श्रीपाद जोशी ने लोकमाता के शासनकाल पर नारी उत्थान के लिए गए कार्यों का वर्णन किया। उन्होंने नारी शिक्षा, विधवा विवाह पर उनके किये गये उत्कृष्ट कार्यों को बताया। उन्होंने उनकी शासन की कार्यशैली को अपने अंतर आत्मसात करने के लिये महिलाओं को प्रेरित किया तथा अपने अधिकारों के अनुसार जनहित के कार्यों के लिए महिलाओं को दूसरे की निर्भरता को छोड़ स्वयंसिद्धा बनने का आह्वान किया।

विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने लोकमाता के जीवन‌ से जुड़ विभिन्न पहलुओं को साझा किया तथा उनके बाल्यकाल से लेकर 30 वर्षों के शासनकाल मे दिये उनके योगदान को बताया।

निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव ने कहा कि इतिहास के वास्तविक नायकों को अब हमारी सरकारें सम्मानित कर रही हैं जिनमे लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी प्रमुख हैं। आज 300 साल बाद हम उनके कृतित्व को सामने लाकर नारीशक्ति की प्रेरणा को सम्मान दे रहे हैं और उनकी जयंती समारोह मना रहे हैं।

सम्मेलन के पश्चात कार्यक्रम मैं उपस्थित सभी महिला सिंदूर यात्रा में शामिल हुई । यात्रा भाजपा कार्यालय से होते हुए टॉवर चौक पर समाप्त हुई । यात्रा के समापन पर सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने संबोधित करते हुए कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई ने देश भर के शिवालयों का पुनर्निर्माण किया तथा सपतपुरियों का निर्माण कराया। भगवान शिव की महान भक्तिनी अहिल्याबाई होलकर जी अपने राज्य मे कोई भी निर्णय भगवान शिव को साक्षी मानकर लेती थीं तथा वो जितनी ही कोमल हृदय की थी उनके निर्णय उतने ही कठोर होते थे। इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रमिला यादव, कार्यक्रम संयोजक उमेश सेंगर, प्रियंका सेंगर, सोनल जोशी, मुस्कान सिसोदिया, कविता राठौर, दुर्गा बिलौटिया भावना माली, संगीता लोदवाल, विनोदिनी , राखी कड़ेल , बबीता गौड, लीला वर्मा, संगीता शेरे, शीला मरमट, मंजुजैन, शारदा राय, जगदीश पांचाल, मुकेश यादव, आनन्दसिंग खींची, अनिल शिंदे, जितेन्द्र कृपलानी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही । कार्यक्रम का संचालन मोर्चा अध्यक्ष प्रमिला यादव ने किया। आभार प्रियंका सेंगर ने माना।जानकारी – दिनेश जाटवा

 जिला मीडिया प्रभारी भाजपा

ने दी

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!