बड़वाह में भाजपा ने पं.दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन

खरगोन जिला ब्यूरो चीफ✍️जीतू पटेल

लोकेशन बड़वाह

पं.दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन

बड़वाह-भाजपा के पितृपुरुष व जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक सच्चे राष्ट्रवादी देश भक्त थे।उनकी विधारधारा से ही देश की सरकार चल रही है।अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को शासन की योजना का लाभ मिले।इस प्रकार की उनकी बड़ी सोच थी।यह बात भाजपा अंत्योदय प्रकोष्ट के जिला प्रभारी एन.एस.सोलंकी ने कही,पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती राजाजी न्यूज एजेंसी कार्यालय पर दोपहर 3 बजे मनाई गई।कार्यक्रम के पूर्व उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

भाजपा जिन्दाबाज व पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे के नारे लगाए गए।अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे।इस अवसर पर पूर्व सरपंच अर्जुन केवट,विजय वर्मा,दिनेश कोठिया,अशोक भालसे,सुधीर सोहनी,सूरज गौड़ देवेंद्र कर्मा सहित साथीगण मौजूद थे।कार्यक्रम के पश्चात भाजपा सद्स्यता अभियान चलाया गया और 50 सदस्य बनाये गए।कार्यक्रम का संचालन अजा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश कोठिया ने किया व आभार राजा सोलंकी ने माना।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!