भाजपा नगर व ग्रामीण मंडल ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती – चलाया सदस्यता अभियान…

खरगोन जिला ब्यूरो चीफ✍️जीतू पटेल

लोकेशन बड़वाह

भाजपा नगर व ग्रामीण मंडल ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती – चलाया सदस्यता अभियान…

बड़वाह,भाजपा नगर व ग्रामीण मंडल ने बुधवार को पार्टी के पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती मनाई। महासदस्यता अभियान चलाया गया। नगर मंडल अध्यक्ष गणेश पटेल व ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण काग ने बताया कि जयंती के अवसर पर संगठन के दिशा-निर्देश अनुसार बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। शुरुआत पार्टी के पितृ पुरुष पंडित उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। वक्ताओं द्वारा उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।

कार्यकर्ताओं को पंडितजी के सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद डोर टू डोर पहुंचकर महा सदस्यता अभियान चलाया गया। आमजन को भाजपा की विचारधारा से जोड़ा गया। अभियान में वरिष्ठ नेता लादूराम साहू, जिला महामंत्री महिम ठाकुर,जिला मंत्री दीपक ठाकुर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश गुर्जर, रवि एरन, ऐश्वर्य उमड़ेकर आदि द्वारा भी विशेष रूप से सहभागिता निभाई गई। भाजपा की जनहितैषी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर नागरिकों को सदस्य बनाया।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!