भाजपा कन्हरगांव शक्ति केंद्र की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक संपन्न भाजपा सदस्यता अभियान को मजबूत बनाने के लिए बुथ स्तर के भाजपा कार्यकर्ता जुटे

बुद्धनाथ चौहान की खबर

भाजपा कन्हरगांव शक्ति केंद्र की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक संपन्न भाजपा सदस्यता अभियान को मजबूत बनाने के लिए बुथ स्तर के भाजपा कार्यकर्ता जुटे

उमरेठ/ पटपड़ा- परासिया विधानसभा क्षेत्र उमरेठ मंडल अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के कन्हरगांव शक्ति केंद्र में सदस्यता अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिसमें कन्हरगांव शक्ति केंद्र के सभी बूथों के अध्यक्ष,महामंत्री और बूथ टोली के साथ बैठक कर सदस्यता अभियान पर जोर देते हुए रणनीति बनाई गई।

भाजपा कन्हरगांव शक्ति केंद्र की बैठक का आयोजन ग्राम पटपड़ा में किया गया,जिसमें कन्हरगांव शक्ति केंद्र के प्रभारी सहसंयोजक,बुथो के अध्यक्ष,महामंत्री और कन्हरगांव शक्ति केंद्र स्तर के भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में सदस्यता अभियान के तहत नए सदस्य जोड़ने के लिए निर्देश दिए गए और बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान को मजबूत करने के लिए चर्चा की गई।

बैठक के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:

– नए सदस्यों को जोड़ने के लिए रणनीति बनाना

– बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान को मजबूत करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करना

– सदस्यता अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए प्रयास करना

– भाजपा सदस्यता अभियान बर्ष 2024 सदस्यता की प्रक्रिया निशुल्क टोल फ्री नंबर 8800002024 पर मिस कॉल कर संपूर्ण जानकारी भर कर अपना पंजीयन करे और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बने

इस बैठक का उद्देश्य भाजपा की विचारधारा को मजबूत करना और सदस्यता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाना था।

 बैठक में मुख्य रूप से यह रहे उपस्थित:

कन्हरगांव शक्ति केंद्र संयोजक मंडल उपाध्यक्ष इंद्रलाल टांडेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य सताप शाह उइके मंडल उपाध्यक्ष पूर्व जनपद सदस्य विक्की चौहान महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती रेखा दुबे वरिष्ठ एससी मोर्चा जिला मंत्री मिथुन वंशकार नेता कमलकिशोर उइके हुमदेव सूर्यवंशी कन्हैयालाल साहू मुसादेही बुथ अध्यक्ष पवन चंद्रवंशी पटपड़ा बुथ अध्यक्ष मंतोष कुमरे छिपिवाडा बुथ अध्यक्ष सुरेश तिरगाम महामंत्री हरिप्रसाद धुर्वे भाजपा के युवा नेता अशोक धुर्वे मोहन मेश्राम भाजपा के परसोली युवा नेता बाबूलाल साहू नरेंद्र ठावरे मुन्ना बंदेवार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!