जल गंगा संवर्धन अभियान एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान उद्यान विभाग ने कृषकों के निजी खेत पर 01 लाख 11 हजार फलों के पौधे लगाएं

खरगोन जिला ब्यूरो 🖊️चीफ जीतू पटेल

लोकेशन खरगोन

जल गंगा संवर्धन अभियान एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान उद्यान विभाग ने कृषकों के निजी खेत पर 01 लाख 11 हजार फलों के पौधे लगाएं

 पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण के लिए खरगोन जिले में चलाए गए जल जल गंगा संवर्धन अभियान एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान में उद्यान विभाग ने अभिनव पहल करते हुए कृषकों के निजी खेत पर 01 लाख 11 हजार फलों के पौधे लगाएं हैं। इन पौधों के बड़े होने पर किसानों को फलों से आय होने लगेगी और उनके अच्छे दिन आएंगे।

 उप संचालक उद्यानिकी श्री केके गिरवाल ने बताया कि उद्यान विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले के किसानों से सतत संपर्क कर उन्हें उद्यानिकी फसलें लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। किसानों को उद्यानिकी फसल के पौधे लगाने के लिए मार्गदर्शन दिया जा रहा है और उन्हें पौधों की देखरेख के बारे में भी बताया जा रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान एवं एक पौधा मां के नाम अभियान में विभाग के अमले द्वारा किये गए प्रयासों से जिले के 158 कृषक अपने निजी खेत पर फलदार पौधे लगाने के लिए आगे आएं हैं।

इन किसानों के 178 हेक्टेयर क्षेत्र में 01 लाख 11 हजार फलों के पौधें लगाए गए हैं। इनमें आम, अमरूद, संतरा, निंबु, अनार, चीकू एवं फलों के पौधे शामिल है। उप संचालक श्री गिरवाल ने बताया कि 04 से 05 वर्षों में इन पौधों में फल आने लगेंगे और किसानों के लिए आय का स्त्रोत पैदा हो जाएगा। किसानों को आय का जरिया मिलने से उनका जीवन स्तर बेहतर होगा और उनके भी अच्छे दिन आ जाएंगे।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!