भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के संसदीय दल की बैठक दिल्ली में संपन्न,राष्ट्रीय और प्रांत के पदाधिकारीयो ने प्रदेश के 29 सांसदों का किया स्वागत अभिनंदन

शेख आसिफ की खबर

भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के संसदीय दल की बैठक दिल्ली में संपन्न,राष्ट्रीय और प्रांत के पदाधिकारीयो ने प्रदेश के 29 सांसदों का किया स्वागत अभिनंदन,

सांसद श्री पाटील ने भी प्रदेश पदाधिकारी के साथ प्रदेश से बने केंद्रीय मंत्रियों का किया स्वागत अभिनंदन,

खंडवा ।।भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश संसदीय दल की बैठक दिल्ली के मध्यप्रदेश भवन में संपन्न हुई। बैठक में मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा विजयी होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश जी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर महेंद्र सिंह, सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री जगदीश देवड़ा, श्री राजेंद्र शुक्ल का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर केंद्र और प्रदेश के पदाधिकारी ने सभी निर्वाचित 29 सांसदों का स्वागत अभिनंदन किया, बैठक में भारत सरकार के नवागत केंद्रीय मंत्रियों और राज्य मंत्रियों का भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा स्वागत किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मध्यप्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से केंद्रीय मंत्री द्वय शिवराज सिंह चौहान, डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक, राज्यमंत्री द्वय श्रीमती सावित्री ठाकुर, दुर्गादास उईके को अंगवस्त्र पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत और सम्मान किया। खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने भी केंद्रीय मंत्रियों का स्वागत अभिनंदन किया, इस अवसर पर पार्टी के समस्त सांसद गण उपस्थित थे।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!