अब संघ के मुरीद हुए दिग्विजय! क्यों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को RSS से सीखने को कहा

SJ NEWS MP

अब संघ के मुरीद हुए दिग्विजय! क्यों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को RSS से सीखने को कहा ?

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कट्टर कांग्रेस समर्थक हैं। अपने शब्दों के बाण से वे हमेशा बीजेपी और RSS पर हमला करते हैं। लेकिन आज उन्होंने एक चीज को लेकर आरएसएस की तारीफ की जिससे आने वाले दिनों में बयानबाजी संभव है। उन्होंने कहा कि हमें संघ से सीखना होगा। जरूरी नहीं कि सड़कों पर जाकर लाठियां खाएं। उसकी जगह संघ की तरह घरों में जाकर चर्चाएं करें।

दरअसल दिग्विजय सिंह आज NEET और पेपर लीक मामले को लेकर भोपाल में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें विरोध प्रदर्शन के तरीके को बदलना होगा। जैसे आरएसएस का बिना धरना प्रदर्शन, बिना लाठी खाए आज पूरे देश भर में प्रभाव है। इस तरीके से हमें भी काम करना होगा। आप लोग जहां भी जाएं, बीजेपी सरकार के घोटाले की बात करें। संघ कभी धरना प्रदर्शन नहीं करता, बल्कि अपने विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करता है। संघ से हमें कानाफुसी सीखना चाहिए।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!