हरदा बैतूल हरसूद लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष मे सभा करने हरदा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा को लिया आड़े हाथ।

ब्रजेश पाटिल हरदा

9926012663

हरदा बैतूल हरसूद लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष मे सभा करने हरदा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा को लिया आड़े हाथ।

इस दौरान कमलनाथ ने कहा की भाजपा ने देश को भ्रष्टाचार दिया है और कोरोना काल मे मौते भी दी है। कोरोना काल मे पुरे प्रदेश मे छिंदवाड़ा एक ऐसा जिला था जहा एक दिन या एक घंटे भी ऑक्सीजन की कमी नहीं हुई और ना कभी कोई इंजेक्शन या कोई टेबलेट की कमी आने दी। भाजपा ने भर्ती घोटाला दिया, माफियाराज दिया, बलात्कार दिया इसके अलावा भाजपा ने घर घर शराब देने का भी काम किया है। देशभर में सबसे भ्रष्ट प्रदेश हमारा घोटाला प्रदेश और देश में सबसे ज्यादा बेरोजगार मध्यप्रदेश में हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हरदा जिला मुख्यालय से करीब 70 किमी दूर ग्राम पंचायत मोरगढ़ी मे चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि बाबा साहेब ने जो हमको संविधान दिया उसके कारण 7 मई को चुनाव है। बाबा साहेब ने अगर ऐसा संविधान नहीं दिया होता तो 7 मई को काेई चुनाव नहीं हुआ होता। हमारे देश को प्रजातंत्र दिया है। डा. आंबेडकर को पूरे विश्व ने माना है। आप सब हमारे संविधान के रक्षक बनकर रहिए। हमारी देश की संस्कृति सबसे जोड़कर रखती है। आज यह संस्कृति भी खतरे में हैं। मैं आपसे यह भी निवेदन करना चाहता हूं कि इस संस्कृति की रक्षा भी आपको करनी है। 30 साल से भाजपा ने देश को दिया ही क्या है? भाजपा ने भ्रष्टाचार दिया तो कोरोना की मौत भी दी। पूरे देश में केवल एक जिला छिंदवाड़ा ऐसा था जहां कोरोना के समय एक दिन या एक घंटे भी आक्सीजन की कमी नहीं रही। एक इंजेक्शन या एक टेबलेट की भी कमी नहीं आने दी गई। भाजपा ने भर्ती घोटाला दिया, माफियाराज दिया, बलात्कार दिया इसके अलावा भाजपा ने घर घर शराब देने का भी काम किया है। देशभर में सबसे भ्रष्ट प्रदेश हमारा घोटाला प्रदेश और देश में सबसे ज्यादा बेरोजगार मध्यप्रदेश में हैं।

*मप्र में कोई निवेश लगाने को तैयार नहीं है – कमलनाथ*

 जन सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कहा जब मैं मुख्यमंत्री था तब निवेश करने वाले बताते थे कि यहां कितना भ्रष्टाचार था। इसलिए लोग भाजपा के समय यहां निवेश करने से बचते थे। निवेश के साथ ही भ्रष्टाचार शुरू हो जाता था। इस क्षेत्र की पूरी जिम्मेदारी मैं लेता हूं। मुझे ताज्जुब होता हैं। 30 साल से आपने जिस सांसद को सुना उसका मैंने कभी नाम नहीं सुना ना ही देखा। अभी में आमला से आ रहा हूं। वहां लोग कह रहे थे कि सांसद तो हमारे यहां आता ही नहीं है। हरदा के लोग कह रहे हैं कि सांसद यहां भी नहीं आता तो वो जाता कहां है। 30 साल आपको बंधुआ बनाकर रखा। अब यह चुनाव आपकी आजादी का चुनाव है। कमलनाथ ने लोकसभा प्रत्याशी रामू टेकाम के बारे में कहा कि मैं इसके घर गया, इसकी शादी में गया। रामू और मेरा नजदीकी संबंध है। आपको शुरू में कह दूं इस क्षेत्र के विकास के लिए रामू जो कहेगा वह कमलनाथ पूरा करेगा।

सच्चाई का साथ दोगे तो आपका भविष्य सुरक्षित होगा। जनता महंगाई से जूझ रही है। भाजपा के लोग हर बात में झूठ बालेंगे। पेट्रोल-डीजल या किसी भी वस्तु को देख लो सभी के भाव बढ़े हैं। हर महीने कुछ ना कुछ बढ़ जाता है। यह सब आपके सामने हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि 7 मई को इस क्षेत्र के विकास के लिए एक नई शुरुआत करेंगे। मुझे मौका देंगे कि जो आप कहेंगे वह काम में कर सकूं। रामू टेकाम के साथ मैं भी करूंगा। आप सच्चाई का साथ देना सच्चाई आप सबके सामने आएगी। सच्चाई का साथ देंगे तो आगे हम सब का भविष्य सुरक्षित होगा।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!