आंधी तूफान से जल शोधन केंद्र की बिजली ठप, शहर में जल सप्लाई को तरसे

लोकेंद्र सिंह परमार टीकमगढ़

आंधी तूफान से जल शोधन केंद्र की बिजली ठप, शहर में जल सप्लाई को तरसे

टीकमगढ़। वैसे भी नगर की पेयजल व्यवस्था ठीक नहीं कही जा सकती, उस पर व्यवधान आने से व्यवस्थाएं और भी चौपट होती नजर आने लगी है। टंकियों में खराबी, पाईप लाईनों में लीकेज और दूषित जल सप्लाई के चलते नगर पालिका प्रशासन को लेकर लोगों में नाराजगी बनी हुई है। ऐसे में आंधी तूफान के कारण और अधिक खराबी आने से लोगों को नलों से पानी मिलना आसान नहीं होगा। बताया गया है कि शहर में शनिवार रात तेज आंधी तूफ ान और बादलों की गड़बड़ाहट के साथ बारिश हुई। जिससे कई पेड़ गिर गए। लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। आंधी तूफ ान के कारण पूरे शहर की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। रात करीब 10 बारिश थमने के बाद विद्युत सप्लाई चालू हुई। भू अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान जिले में 3.6 मिली मीटर औसत बारिश दर्ज की गई है। जिसमें वर्षा मापी केंद्र टीकमगढ़ में 5 मिमी, बड़ागांव धसान में 8, बल्देवगढ़ में 1, जतारा में 3, मोहनगढ़ में 5, लिधौरा में 4 और पलेरा में 3 मिली मीटर बारिश हुई है। मौसम में आए बदलाव के कारण शनिवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई है। शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया था, जो शनिवार को एक डिग्री लुढक़ कर 21 डिग्री पर पहुंच गया। रविवार को सुबह से आसमान साफ रहा है और खिल कर धूप निकली है।

शहर में जल सप्लाई प्रभावित-

नगर पालिका के जल शाखा प्रभारी सोनू श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार रात तेज आंधी तूफान के कारण बरीघाट जल शोधन संयंत्र के पास नर्सरी में 33 केवी विद्युत लाइन पर पेड़ गिर गया है। जिससे प्लांट पर विद्युत सप्लाई बंद पड़ी है। पेड़ हटने पर लाइन सुधार के बाद ही विद्युत आपूर्ति हो सकने पर प्लांट चालू किया जा सकेगा। तब तक शहर में पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी। सुधार कार्य के बाद ही सप्लाई शुरू की जा सकेगी।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!