भाजपा युवा मोर्चा ने लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए कमर कसी-लोकसभा चुनाव में युवा मोर्चा घर-घर जाकर युवाओं से संपर्क करेगी- अमित नुना

लोकेंद्र सिंह परमार टीकमगढ़

भाजपा युवा मोर्चा ने लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए कमर कसी-लोकसभा चुनाव में युवा मोर्चा घर-घर जाकर युवाओं से संपर्क करेगी- अमित नुना

टीकमगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक की। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिलाअध्यक्ष अमित नुना, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष इंजी अभय प्रताप सिंह यादव व लोकसभा विस्तारक तूफ ान सिंह मीणा उपस्थित रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने बताया कि लोकसभा चुनाव में प्रचार प्रसार में धर-धर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पहुंच कर अपनी महती भूमिका निभाएंगे, बूथ एजेंट तैयार किए जाएंगे व युवाओं से संपर्क अभियान चलाया जाएगा। पिछले चुनाव में हारे व कमजोर बूथों पर मेहनत कर भाजपा पार्टी के पक्ष में युवा मोर्चा का कार्यकर्ता जीत दिलाएगा। लोकसभा विस्तारक तूफ ान सिंह मीणा ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा का कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर संपर्क अभियान चलाकर युवाओं से मोदी को जिताने का संकल्प दिलाकर वोट शेयर बढ़ाएगा। भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष इंजी अभय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि युवा चौपाल से प्रत्येक ग्राम पंचायत में युवाओं से संपर्क किया गया। लोकसभा चुनाव में ग्राम पंचायत व मंडल स्तर पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देकर नियुक्त किया जाएगा। युवा मोर्चा बूथ स्तर पर जीत के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे व बूथ पर नए युवा खड़े किए जाएंगे, जो कमजोर बूथों को सशक्त बनाने का कार्य करेंगे। भाजपा युवा मोर्चा अपनी मंडल स्तर पर योजना बध्द़ तरीके से वोट शेयर बढ़ाने का लक्ष्य रखेगा। जिले की बैठक में आदित्य योगी व प्रशांत शुक्ला, प्रियंक, चीकू यादव व अंकुश श्रोती जिला मंत्री उत्कर्ष श्रीधर, स्वप्निल तिवारी, आशीष राय सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!