विधानसभा के हर बूथ से रिकॉर्ड मतो से विजय का संकल्प ले कार्यकर्ता,,…. नागर सिंह चौहान

Sj न्यूज जिला ब्युरो चीफ मुस्तकीम मुगल अलीराजपुर

 

*विधानसभा के हर बूथ से रिकॉर्ड मतो से विजय का संकल्प ले कार्यकर्ता,,…. नागर सिंह चौहान*

 

*सोरवा उमराली मंडल के बूथ विजय संकल्प अभियान की बैठक संपन्न*

 

अलीराजपुर। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेताओं ने यह तय किया है कि इस बार हर बूथ से रिकॉर्ड मतो से विजय प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान बनाना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को एक ऐसा नेता मिला है जिसकी छवि न केवल इस देश में बल्कि वैश्विक नेता के रूप में है आज जो जन कल्याणकारी योजनाएं केंद्र के मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही है इसका लाभ जमीनी स्तर पर दिखाई देते हुए गरीब वर्ग के लोगों को मिल रहा है वरना कांग्रेस के समय पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी खुद कहते थे कि मैं 1 रुपया भेजता हूं और गरीब व्यक्ति तक 15 पैसा ही पहुंच पाता है उस समय किस प्रकार का भ्रष्टाचार था इस बात को उनके नेता स्वीकार करते थे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों को उनका हक दिया जाने का काम किया जा रहा है उक्त बात सौरव मंडल के बूथ विजय संकल्प अभियान के दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री नागर सिंह चौहान ने ग्राम सोरवा में कहीं। इस दौरान लोकसभा उम्मीदवार अनीता चौहान भाजपा जिला अध्यक्ष मकू परवाल जिला पंचायत सदस्य भदू भाई पचाया अलीराजपुर जिला विस्तारक कल्याण सिंह डामोर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमन सिंह भिड़े भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं सौरवा मंडल प्रभारी मोंटू शाह पूर्व मंडल अध्यक्ष निलेश जैन टीनू कापड़िया मंचासीन थे।

देश के विकास के बड़े लक्ष्य को लेकर कार्य कर रहे हैं हम

बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रत्याशी अनीता चौहान ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास के बड़े विजन को लेकर कार्य कर रहे हैं उन्होंने जो कार्य पिछले 10 वर्षों में किए हैं इसका लाभ गांव गरीब एवं वंचित वर्ग के लोगों को मिल रहा है आजादी के इतने वर्षों बाद छोटे-छोटे गांव में विकास कार्य की जो बाढ़ आई है उससे आमजन खुश है आज लोगों को मालूम पड़ रहा है की गुड गवर्नेंस के चलते किस प्रकार से विकास कार्य होते हैं । वरना पहले तो कागजों पर ही विकास कार्यों को दिखा दिया जाता था गांव में विकास होता नहीं था। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मकू परवाल ने कहा कि हम सब जिम्मेदार कार्यकर्ता हैं और बूथ स्तर पर जो जिम्मेदारियां पार्टी संगठन ने हमें दी है वह बहुत सोच समझ कर दी है ऐसे में हम सब का दायित्व है की जो कार्य पार्टी संगठन द्वारा दिए गए हैं उन्हें समय पर पूरा करें। बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत सोरवा मंडल के बाद उमराली और सोंडवा मंडल में भी बैठक संपन्न हुई। जहां पर लोकसभा प्रभारी महेंद्र जी भटनागर एवं लोकसभा विस्तारक शिवनारायण जी पाटीदार भी उपस्थित थे यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा ने दी है

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!