मोहन शर्मा म्याना

बाबू सिंह शहडोल कमिश्नर, सतेंद्र सिंह गुना और सुरेश कुमार पन्ना कलेक्टर बने,

राज्य सरकार ने लोकसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले शुक्रवार रात तीन बजे 37 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। तबादला आदेश में शहडोल, सिंगरौली, पन्ना और गुना के कलेक्टर बदले गए हैं। इसके साथ ही शहडोल में नए कमिश्नर के रूप में बाबू सिंह जामोद की पदस्थापना की गई है।

 

शासन द्वारा जारी आदेश में गुना कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस की जगह सतेंद्र सिंह को नया कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा सुरेश कुमार को पन्ना, तरुण भटनागर को शहडोल, चंद्रशेखर शुक्ला को सिंगरौली कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है।

 

गुना बस हादसे के बाद कलेक्टर बनाए गए थे बैंस

अमनबीर सिंह बैंस को दो माह पहले हुए बस हादसे के बाद गुना कलेक्टर पदस्थ किया गया था। पन्ना और सिंगरौली के कलेक्टर की पदस्थापना विधानसभा चुनाव के पहले की गई थी। सरकार ने इन दोनों जिलों के कलेक्टरों को भी बदल दिया है। शहडोल कलेक्टर वंदना वैद्य का 3 साल का कार्यकाल सितंबर में पूरा होने वाला था, उन्हें भी सरकार ने हटा दिया है।

 

सतना, इंदौर और भोपाल के निगम आयुक्त भी बदले

राज्य शासन ने सतना नगर निगम आयुक्त के पद पर शेर सिंह मीना, इंदौर नगर निगम आयुक्त पद पर शिवम वर्मा और भोपाल नगर निगम आयुक्त के पद पर हरेंद्र नारायण की पदस्थापना की है। इसके अलावा लोक शिक्षण आयुक्त के पद पर शिल्पा गुप्ता को पदस्थ किया गया है। अनुभा श्रीवास्तव प्रमुख राजस्व आयुक्त बनाई गई हैं।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!