मई के अंत तक आएगा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम,मध्‍य प्रदेश के 19 लाख विद्यार्थियों के एक करोड़ 30 लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन जारी

मोहन शर्मा Sj न्यूज़ भोपाल

भोपाल। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। 19 लाख विद्यार्थियों की एक करोड़ 30 लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य तेजी से शुरू हुआ है। 15 मार्च तक हुई परीक्षाओं का मूल्यांकन 17 मार्च से शुरू हुआ था।

दूसरे चरण का मूल्यांकन कार्य शुरू
अब शनिवार से दूसरे चरण का मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया गया है। मूल्यांकन कार्य अब तेजी से जारी है। मूल्यांकन के पहले मंडल की कमेटी द्वारा हो चुके प्रश्न-पत्रों की जांच की गई। इसमें कई प्रश्नों में गलती निकली है। इसे लेकर मंडल ने कई विषयों में विद्यार्थियों को बोनस अंक दिए हैं। 10वीं के दो और 12वीं के चार प्रश्नपत्रों में बोनस अंक दिए गए हैं। परीक्षा का परिणाम मई माह के अंत तक घोषित होने की उम्मीद है।

इन विषयों में मिलेंगे बोनस अंक
10वीं के सामाजिक विज्ञान में चार अंक, हिंदी में दो अंक दिए जाएंगे। वहीं, 12वीं के संस्कृत में चार अंक और हिंदी में एक अंक दिया जाएगा। इसी तरह भौतिकी में चार अंक व गणित में चार अंक मिलेंगे।

आठ मई तक पूरा होगा मूल्यांकन
मंडल की 12वीं की परीक्षा पांच अप्रैल को समाप्त हुई है। अभी तक मूल्यांकन कार्य धीमी गति से चल रहा था। मूल्यांकन का दूसरा चरण शनिवार से शुरू हुई है। इसके बाद मूल्यांकन की गति में तेजी आएगी। मूल्यांकन कार्य आठ मई तक पूरा होने की संभावना है। इसके बाद 10वीं व 12वीं का परिणाम बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। करीब पांच दिन रिजल्ट बनाने में लगेंगे। मई के अंतिम सप्ताह तक परिणाम घोषित होने की संभावना है।
✍🏻विकास तिवारी

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!