माननीय सुश्री अनुसूईया उइके जी के जन्म दिवस पर राजनैतिक लोगो से मिली शुभकामनाएं व बधाई वृद्धाश्रम में जाकर मनाया जन्मदिन दी 1 लाख रु की राशि

दीपक श्रीवास्तव जिला ब्यूरो Sj न्यज एमपी छिंदवाड़ा

माननीय सुश्री अनुसुईया उइके जी राज्यपाल, मणिपुर के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी, गृहमंत्री माननीय श्री अमित शाह जी, मुख्यमंत्री मणिपुर श्री एन.वीरेन सिंह जी ने फोन पर राज्यपाल को शुभकामनाएं दी। साथ ही उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ सहित अनेक प्रदेशों के राज्यपालों ने पत्र के माध्यम से शुभकामना सन्देश दिये।
साथ ही माननीय सुश्री अनुसुइया उइके, राज्यपाल अपने 66वें जन्म दिवस के अवसर पर इंफाल पश्चिम के मोंगशांगेई स्थित वृद्धाश्रम का दौरा किया। राज्यपाल ने एक लाख रुपये की नकद राशि, चावल, दाल, फल और खाद्य सामग्री भी आश्रम को प्रदान की। उन्होंने वृद्धाश्रम का निरीक्षण भी किया और आश्रम की व्यवस्थाओं को देखा। राज्यपाल ने वृद्धाश्रम में शरण लिए वृद्धों से बातचीत की और उनकी परेशानी पूछी। साथ ही उन्होंने आश्रम में रह रहे वरिष्ठजनों से आशीर्वाद लिया और वृद्धजनों के स्वस्थ्य, सुखी, दीर्घायु की कामना की।


उन्होंने ऑल मणिपुर सीनियर सिटीजन को निराश्रितों के प्रति उनकी सेवा के लिए एवं नागरिक कल्याण संघ को धन्यवाद दिया। आश्रम संचालक एसोसिएशन ने राज्यपाल से आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने आश्रम की एप्रोच रोड ठीक कराने का आग्रम किया। वृद्धाश्रम में निवास कर रहे बुजुर्गो ने एवं संस्था के संचालकों ने कहा कि अब तक के इतिहास में पहली बार कोई राज्यपाल आश्रम में आया है। इसके लिये उन्होंने राज्यपाल का धन्यवाद ज्ञापित किया।
राज्यपाल महोदया ने आज ही संध्या के समय श्री गोविंदजी मंदिर में आरती में भाग लेकर अपने लिये भगवान का आशीर्वाद लिया। राज्यपाल माननीय सुश्री अनुसुईया उइके जी ने राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री एवं अन्य उन सभी व्यक्तियों का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया है जिन्होंने आज उनके जन्म दिवस के अवसर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी की शुभकामनाएं उन्हें जीवन में समाज सेवा करने की प्रेरणा और शक्ति प्रदान करती हैं।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!