अशोकनगर पुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशानुसार जिले के 14 थानों में पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम में आयोजित किया गया, बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों नें लिया भाग

नीरज दांगी अशोकनगर

पुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशानुसार जिले के 14 थानों में पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम में आयोजित किया गया, बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों नें लिया भाग

• पुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशानुसार दिनांक 03.03.2024 को जिले में 14 थानों में “पुलिस जनसंवाद” कार्यकम आयोजित किया गया।

 

• पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यालय स्तर पर माधव भवन में आयोजित किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक अशोकनगर एवं थाना प्रभारी कोतवाली उपस्थित रहे पुलिस जनसंवाद के दौरान करीबन 150 नागरिक सम्मिलित हुये।

 

• जिले के 14 थानों में लगभग 850 महिला-पुरूष पुलिस जनसंवाद में सम्मिलित हुये।

 

• पुलिस जनसंवाद के दौरान थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधिगण, प्रबुधजन विभिन्न व्यवसायों से जुडे व्यापारीगण, शिक्षाविद, जन सामान्य से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण एवं मीडियाकर्मी कार्यकम में शामिल हुये।

 

• पुलिस जनसंवाद के दौरान जनता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान, महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था में ब्लेक स्पॉट चिन्हित करना आदि विषयों पर चर्चा की गई।

 

• इसके साथ ही सायबर अपराध जागरूकता, अपराध नियंत्रण के लिये रात्रि गश्त बढाया जाना, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की उपस्थिति सुनिश्चित करना, सामुदायिक पुलिसिंग को बढाया जाना, स्कूल, कॉलेजों के आसपास पुलिस की उपस्थिति बढ़ाये जाने तथा बालक-बालिकाओं की सुरक्षा, नशा मुक्ति आदि विषयों पर गणमान्य नागरिकों एंव प्रबुद्धजनों से सकारात्मक चर्चा की गई।

 

• पुलिस जनसंवाद में उपस्थित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों द्वारा चर्चा के दौरान सभी विषयों पर अपने सुझाव दिए गए तथा संवेदनशील पुलिसिंग के लिए सुझाव प्राप्त किया गया तथा तत्संबंध में कार्ययोजना बनाई गई।

 

• उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित हुए, जिसके लिए अशोकनगर पुलिस द्वारा उपस्थित व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया गया।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!