दुष्कर्म का आरोपी जेल ले जाते समय हुआ फरार, पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी

ब्रजेश पाटिल हरदा

 

9926012663

 

दुष्कर्म का आरोपी जेल ले जाते समय हुआ फरार, पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी।

हरदा जिले में फिल्मी स्टाइल में पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सहित फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी। छीपाबड़ थाने मे बंद 363, 376 के आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश करने के बाद जेल ले जा रही थी तभी इंदौर पर सुदामा नगर के पास से पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सहित फरार हो गया। देर शाम तक पुलिस ढूंढती रही शहर के चारों ओर लेकिन नहीं मिला आरोपी। पुलिस इस मामले मे कुछ भी कहने से बचती नजर आ रही। फरार आरोपी सुनील बारेला पिता दौलत बारेला उम्र 25 वर्ष खंडवा जिले के पुनासा निवासी है। जिसे कल बुधवार को ही छीपाबड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

यह घटना दोपहर करीब तीन बजे कि बताइ जा रही है। आपको बता दे कि छीपाबड़ पुलिस दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल ले जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को चकमा देते हुए आरोपित भागने में सफल हो गया। आरोपी के भाग जाने के बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस अधिकारी भी हरकत में आ गए। हर तरफ पुलिस के अधिकारी और जवान आरोपी को ढूंढने में जुट गए। आरोपी का नाम सुनील पिता दौलत बारेला जाति राठिया, उम्र 25 साल निवासी सक्तापुर थाना नर्मदानगर पुलिस चौकी पुनासा है। छीपाबड़ पुलिस ने उसे धारा 363, 376 के एक मामले में गिरफ्तार किया था।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!