उमरिया से साहिल तिवारी
उमरिया- विशाल जन जागरण यात्रा का आयोजन
स्थान -उमरिया

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व पूरे देश में हो रहे विविध आयोजन उमरिया मे भी निकली गई ऐतिहासिक जन जागरण यात्रा इस यात्रा में बच्चे बुजुर्ग महिलाएं हुई शामिल तमाम रास्ते मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के रूपों का किया गया चित्रण उमरिया के हृदय स्थल गांधी चौक में सामूहिक हनुमान चालीस का किया गया पाठ
-अयोध्या के नव निर्मित राम मंदिर में 22 जनवरी को होने जा रही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव शुरू हो चुका है। इससे देश-दुनिया में बसे करोड़ों रामभक्त आह्लादित हैं। जगह-जगह धार्मिक आयोजन हो रहे हैं।
इसी उपलक्ष्य में शनिवार को उमरिया जिला मुख्यालय अंतर्गत सागरेश्वर धाम मे हजारों की संख्या में राम भक्त इकट्ठा हुए और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की आरती कर 22 जनवरी को अयोध्या मे होने वाली मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जन जागरण यात्रा निकाली गई जिसमे क्या बुजुर्ग क्या बच्चे क्या महिलाये सभी ने हिस्सा लिया यह जन जागरण यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए गाँधी चौक पहुंची जहाँ समूचे रास्ते राम भक्त हाथ मे आरती लिए
मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के दर्शन के लिए आतुर थे जन जागरण यात्रा का होती बरसात मे राम भक्तो ने जोर दार स्वागत किया जो उमरिया नगर के प्रमुख मार्गो एवं चौराहो से होते हुए गाँधी चौक पहुंची जहाँ ऐतिहासिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया जिसमे हजारों की संख्या मे राम भक्तो ने हिस्सा लिया हम आपको बता दे जिस सडक मार्ग से यह जनजागरण यात्रा निकली वह पूरी तरह राम मय भगवा मय हो गई थी और सभी रास्तो पर जगह जगह मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के सभी काल का चित्रण किया गया था और पूरे शहर मे श्री राम का जय घोष ही सुनाई दे रहा था
राम भक्त राकेश शर्मा ने बताया है कि इस जन जागरण यात्रा का उद्देश्य 22 जनवरी को उमरिया को ही अयोध्या बनाने का उद्देश्य है और सभी अपने घरों के सामने 11.11 दीपक मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के नाम का जलाएंगे विशाल जन जागरण यात्रा के दौरान एक बच्चे ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के लिए 4 पंक्तिया कही जिसे लोग सुन आनंदित हो
Leave a Reply