फिर ले सकता है मौसम करवट,तेज हवाओं के साथ हो सकती है बूंदा-बंदी व वारिश

नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ Sj न्यूज़ एमपी रायसेन

लोकेशन :-रायसेन

एंकर रायसेन।मौसम गर्मी में भी बदलता नजर आ रहा है।मार्च महीने में लगातार 5 पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से अप्रैल महीने की शुरुआत भी ठंडक के बीच हुई है। एक दिन पहले बुधवार से नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो गया है। इसके असर से बुधवार को दोपहर के समय शहर तक आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। मौसम विभाग का मानना है कि अगले 24 घंटे के दौरान और मौसम ऐसा ही रहेगा।फिलहाल हवा की रफ्तार 12 किमी प्रति घंटा से अधिक रहेगी। हालांकि 24 घंटे बाद मौसम साफ हो जाएगा। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र सिंह तोमर ने बताया कि अप्रैल महीने की शुरुआत ठंडक से हुई है। एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
हालांकि बुधवार गुरु वार को दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। अधिकतम तामपान बढ़कर 35.5 और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यानी कि 24 घंटे में दिन के तापमान में सीधे 2 डिग्री और रात के तापमान में सीधे 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके बाद भी इन दिनों पिछले साल से कम ठंड है।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!