बच्चे को सड़क किनारे फेंक गई थी बिन ब्याही मां, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

*बच्चे को सड़क किनारे फेंक गई थी बिन ब्याही मां, पुलिस ने किया गिरफ्तार…*

झाबुआ। झाबुआ जिले के काकनवानी क्षेत्र के ग्राम बालवासा में 20 दिसंबर को एक अविवाहित महिला ने नवजात शिशु को जन्म दिया। लेकिन अपने बच्चे की जानकारी छुपाने के लिए वो नवजात को लावारिस हालत में फेंक कर चली गई।

जब उक्त घटना की पुलिस को जानकारी मिली तो पुलिस ने आरोपित महिला को ढूंढ निकाला। महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। आरोपित महिला की तलाश कर रही थी। पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर आरोपित महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है।

काकनवानी थाना प्रभारी तारा मण्डलोई ने बताया कि 20 दिसंबर को ग्राम बालवास मेन रोड़ पर रोड़ किनारे एक नवजान शिशु पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने नवजात का स्थानीय स्वास्थ केंद्र पर प्रारंभ परीक्षण कराने के बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती करवाया था। उसके बाद से ही आरोपित महिला की तलाश की जा रही थी।

मुखबीर की सूचना पर महिला को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गई। दबिश देकर आरोपित महिला व आरोपित सुनिल पुत्र कालू निनामा निवासी खरोंदा गुजरात को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया। इधर जिला अस्पताल में भर्ती नवजात स्वस्थ है।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!