मोहन शर्मा Sj न्यूज़ एमपी गुना
लोकेशन:- म्याना
![](https://i0.wp.com/sjnewsmp.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG_20230403_112740.jpg?resize=1024%2C580&ssl=1)
म्याना,जैन समुदाय के 24 वें तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती जन्मकल्याणक महोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया गया।भगवान महावीर स्वामी के उपलक्ष्य में जैन समाज के लोगों ने एक शोभायात्रा का आयोजन सुबह 8 बजे भगवान महावीर मंदिर म्याना से गाजेबाजों
![](https://i0.wp.com/sjnewsmp.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG_20230403_112824.jpg?resize=1024%2C580&ssl=1)
के बीच शुरू होकर म्याना के प्रमुख मार्गों से होता हुआ आगे बढ़ा, चल समारोह में भगवान महावीर स्वामी का संदेश जन जन तक पहुंचाने जियो और जीने दो…. और भगवान महावीर स्वामी के जमकर जयघोष गूंजते रहे।चल समारोह की विशेषता यह रही कि महिलामंडल अपने ड्रेस कोड पीली साड़ी के साथ तथा पुरूष वर्ग सफेद परिधान में चल समारोह में शामिल हुए।
जैन समाज के अध्यक्ष सुरेश चंद्र जैन ने बताया कि चल समाहरोह शांति के साथ निकाला गया सभी वर्गों के लोगो ने व पुलिस प्रशासन का भी आभार जताया
Leave a Reply