21 तारीख के बाद होगी गलन वाली ठंड, पश्चिमी विक्षोभ ढाएगा सितम, छाएगा कोहरा

21 तारीख के बाद होगी गलन वाली ठंड, पश्चिमी विक्षोभ ढाएगा सितम, छाएगा कोहरा

ग्वालियर। नवंबर महीने में सुबह शाम की ठंडक के साथ मौसम में गिरावट के बाद अब धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगा है। पूर्वी हवाओं के साथ पश्चिमी विक्षोभ के कारण अब दिन और रात का तापमान बढ़ रहा है। रविवार को दिन में धूप कुछ हल्की रही। इससे दिन का तापमान में बढ़ोतरी आने लगी है।

नवंबर के महीने में सर्दी अक्सर बढ़ जाती है। लेकिन इस बार नवंबर के महीने में ही 16 नवंबर को रात का तापमान सबसे कम 10.8 डिग्री तक पहुंच चुका है। इसके चलते एक साथ सर्दी का सितम बढ़ गया है। रात को ज्यादा ठंडक का असर हुआ है। लेकिन अब एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान कम होगा।

राजधानी में इन दिनों मौसम का मिजाज नरम गरम बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण उत्तरी हवा आना बंद हो गई है, ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। दिन के तापमान में रविवार को एक बार फिर एक डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी हो गई। दो दिनों में अधिकतम तापमान में साढ़े तीन डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी हुई है, वहीं रात में भी ठंडक का अहसास कम हुआ है।

मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो तीन दिन मौसम में खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम इसी तरह बना रहेगा। इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके कारण उत्तरी हवा नहीं आ रही है, जिससे तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो रही है। 21 के बाद तापमान में गिरावट की संभावना है। इसी प्रकार 23 से एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। ऐसे में नवम्बर के आखिरी सप्ताह में ही तेज सर्दी का दौर शुरू हो सकता है।

राजधानी में रविवार सुबह हल्की धुंध रही। सुबह 7 बजे तक विजिबिलिटी 2000 मीटर थी। दिन में हवा का रूख पूर्वी रहा, इस कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो गई, जबकि न्यूनतम तापमान भी आधा डिग्री से अधिक बढ़ गया। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.3 और न्यूनतम 15.8 डिग्री दर्ज किया गया।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!