*13 नवम्बर के स्थान पर अब 23 नवम्बर को रहेगा अवकाश*

गुना। कलेक्टर द्वारा म.प्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल की अधिसूचना में विहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए गुना जिले में 13 नवम्वर 2023 सोमवार को गोवर्धन पूजा (दीपावली का दूसरा दिन) का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था।
जारी आदेश में आवश्यक परिस्थितिवश आंशिक संशोधन करते हुए दिनांक 13 नवंबर 2023 (सोमवार) गोवर्धन पूजा (दीपावली का दूसरा दिन) का स्थानीय अवकाश निरस्त करते हुए 23 नवम्बर 2023 (गुरूवार) देव उठनी एकादशी का स्थानीय अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए गए हैं।










Leave a Reply