म्याना ब्लॉक कॉंग्रेश ने आयोजित की प्रेसवार्ता शिवराज व मोदी सरकार पर साधा निशाना

मोहन शर्मा Sj न्यूज एमपी गुना

म्याना कांग्रेस पार्टी के नेता व युवा सांसद राहुल गांधी की संसद से सदस्यता रद्द होने के मामले में कांग्रेसियों में भारी आक्रोश है, जहां पूरे देश में कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के समर्थन में धरना प्रदर्शन कर रही है तो वही म्याना ब्लॉक कांग्रेस ने शनिवार को दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।जिसमें म्याना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पवन रघुवंशी,जिला संघठन मंत्री विश्वनाथ तिवारी,ने केंद्र की मोदी सरकार और मप्र की शिवराज सरकार की गलत नीतियों को लेकर जमकर बरसे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में उन्होंने बताया कि गौतम अडानी द्वारा 20,000 करोड रुपए का घोटाला किया गया है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी शामिल हैं ।उन्हीं घोटाले को उजागर करने का काम राहुल गांधी द्वारा प्रयास किया जा रहा था। भाजपा ने राहुल गांधी पर झूठे आरोप लगाते हुए लोकतंत्र की हत्या का षड्यंत्र किया है और उनकी संसद की सदस्यता रद्द कर दी, इसके विरोध में प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी के बड़े नेताओं की पोल खोली।वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को एक छोटे से मानहानि के मामले में संसद सदस्यता खत्म करवा दी जाती है।यह तो लोकतन्त्र की सरासर हत्या की गई है।कांग्रेसी नेताओं का कहना था कि राहुल गांधी के साथ हुए इस षड्यंत्र के खिलाफ कांग्रेस सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेगी और जनता के बीच में जाकर भाजपा के बड़े नेताओं के सही कारनामों की सच्चाई सामने लाएंगे।


लोकतंत्र का गला घोटने राहुल गांधी को बनाया निशाना….
प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेता विश्वनाथ तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी के समर्थन में लोकतंत्र बचाने कांग्रेस अब लगातार आंदोलन चलाएगी।इसमें नुक्कड़ सभाएं सत्याग्रह, राष्ट्रपिता गांधी की प्रतिमाओं के समक्ष धरना, मोदी सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने पोस्टकार्ड लिखो अभियान चरणबद्ध आंदोलन चलाएंगे।उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने अपने भाषण में अडानी की कंपनियों के बारे में सवाल पूछे थे। राहुल गांधी के भाषण के ठीक नौ दिन बाद उनके खिलाफ मानहानि का मामला फिर से शुरू हो गया और उनके भाषण को संसद के रिकार्ड से हटा दिया गया।
इस मौके पर कन्हिया राम अहिरवार,बीरेंद्र कुमार शर्मा पूर्व पार्षद,शिवप्रताप यादव,लालजीराम जाटव, विनोद सोनी,काशीराम कुशवाह,के साथ समस्त कॉंग्रेश कार्यकर्ता म्याना मौदूज रहे

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!