मानसून का सीजन होगा खत्म, 200 मिमी कम रह गई बारिश,विदाई पहले सप्ताह के बाद होने की उम्मीद

ब्यूरो चीफ नरेन्द्र राय SJ न्यूज एमपी

 

लोकेशन रायसेन

 

मानसून का सीजन होगा खत्म, 200 मिमी कम रह गई बारिश,विदाई पहले सप्ताह के बाद होने की उम्मीद

 

रायसेन।बारिश का समय अब विदाई की ओर है।इस बार 200 मिमी बारिश का कोटा हो सका है।मौसम के वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी बेमौसम बारिश का दौर और चलेगा।उस दौरान बारिश का कोटा पूरा हो सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्य महाराष्ट्र में ऊपरी हवा चक्रवात बना है। इससे अगले दो तीन दिन मौसम शुष्क रहेगा 30 के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम बन रहा है। यदि यह लो प्रेशर बनकर आगे बढ़ता है, तो 2-3 अक्टूबर के आसपास बारिश का एक दौर आ सकता है। राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू हो गई है।प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी परिस्थितियां अनुकूल होने लगी हैं।

मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएस तोमर के अनुसार मानसून सीजन एक दिन बाद समाप्त हो जाएगा। 1 अक्टूबर से पोस्ट मानसून सीजन शुरू होगा, लेकिन मौसम की विदाई के पहले बारिश का एक दौर और आ सकता है। मौसम विभाग ने 30 सितंबर के बाद एक सिस्टम की वजह से अक्टूबर के पहले सप्ताह में बारिश की उम्मीद जताई है। ऐसे में पितृपक्ष में भी बारिश की स्थिति बन सकती है। शहर में मानसून के सीजन की पर्याप्त बारिश नहीं हुई है।दरअसल इस सीजन में 200 मिमी बारिश कम हुई है। शहर में समान्य: मानसून के सीजन में बारिश 1100.0 मिमी होनी चाहिए। इस मानसून के सीजन में 29 सितंबर तक 894.5 मिमी हुई है। अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अब रातें होंगी ठंडी….

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिमी मानसून समान्यत: से अक्टूबर माह में समाप्त हो जाएगा। बादलों की मात्रा कम हो जाती है। इस माह रातें ठंडी होने लगेगी और दिन ज्यादा गर्म होने लगेंगे। अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार पहुंचता है और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक दर्ज किया जाता है।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!