गुना मध्य प्रदेश सरकार की 3 वर्ष पूर्ण होने पर युवा मोर्चा ने निकाली सभी मंडलों में बाइक रैली

मोहन शर्मा Sj न्यूज़ एमपी गुना

गुना। भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान जी के सफलतम 3 वर्ष पूर्ण होने पर युवा मोर्चा द्वारा जिले के सभी 17 मंडलों में बाइक रैली का आयोजन किया गया। इसी के तहत जिला मुख्यालय हाट रोड भाजपा कार्यालय से गुना एवं केंट मंडल द्वारा बाइक रैली निकाली गई। जिसका शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, गुना विधायक गोपीलाल जाटव, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह रघुवंशी, जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह धाकड़, कैंट मंडल के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष विक्की छारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया और बाइक रैली में सम्मिलित होकर भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए।

रैली भाजपा कार्यालय से शुरू होकर हनुमान चैराहा, केंट चौराहा होते हुए पंचमुखी मंदिर पर पहुंची जहां पर रैली का समापन किया गया। युवा मोर्चा केंट मंडल अध्यक्ष विनोद दीवान ने सभी वरिष्ठ जनों सहित युवा कार्यकर्ताओं का आभार माना। इस मौके पर युवा मोर्चा जिला मंत्री आयुष जैन, पॉलिसी एंड रिसर्च संयोजक टिंकल जैन, संगम सोनी, विकास शर्मा, धर्मेंद्र ओझा, निवेंद्र शर्मा, रवि यादव, शैलेंद्र जाट, तरुण रजक. जीत रावजी. मनोज पंत, अभिषेक राजावत सहित कैंट मंडल के समस्त युवा साथी गण उपस्थित रहे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन ने बताया की प्रदेश की शिवराज सरकार ने इन 3 वर्षों में जो भी सफलतम कार्य प्रदेश की जनता के लिए किए है उनका जनता तक पूर्ण रूप से उल्लेख करने के लिए भाजपा ने ये जिम्मेदारी युवा मोर्चा को सौंपी जिसमे बाइक रैली के माध्यम से शहर में जाकर तख्तियों एवं नारेबाजी और भारत माता के जयकारों के साथ सभी तक योजना को दर्शाना है।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!