थाना केसली पुलिस ने दबिश देकर 07 फरार वारण्टीयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

ब्रजेश रजक SJ न्यूज एमपी सागर

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा फरार वारण्टीयों को गिरफ्तार करने हेतु प्रदेश स्तरीय कोम्बिंग गश्त हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिसके तारतम्य में अभिषेक तिवारी पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा फरार वारण्टीयों को गिरफ्तार करने हेतु नाईट काम्बिंग गश्त हेतु निर्देशित किया गया था जिसके पालन में अलग अलग पुलिस टीम गठित कर नाईट काम्बिंग गश्त दौरान विभिन्न धाराओं में फरार चल रहे वारण्टियों के निवास स्थानों पर दबिश दी गई जो फरार वारण्टी कोमल पिता हजारी प्रसाद अहिरवार निवासी मरामादा, राजा पिता कृष्णमुरारी चौरसिया निवासी ग्राम सहजपुर, नौशाद खान, अरविन्द घोषी,नानू धानक, कलू लोधी, कमलेश धानक दस्तयाव हुए जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में उप निरी. नेहा सिंह गुर्जर, उप निरी. सत्यव्रत धाकड़, उप निरी. सुनील शर्मा, एसआई पदम सिंह, एएसआई जगदीश, आर. पुष्पेन्द्र, राकेन्द्र, पवन, नीलेश, संतोष, साकेत एवं गुलाब की सराहनीय भूमिका रही।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!